लाइव न्यूज़ :

रीयल कश्मीर के सामने तालिका में शीर्ष पर चल रहे चर्चिल ब्रदर्स की चुनौती

By भाषा | Updated: February 7, 2021 18:43 IST

Open in App

कोलकाता, सात फरवरी रीयल कश्मीर एफसी की टीम आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को यहां चर्चिल ब्रदर्स का सामना करने उतरेगी तो उसकी कोशिश तालिका में शीर्ष पर पहुंचने की होगी।

रीयल कश्मीर की टीम तलिका में दूसरे स्थान पर है और शीर्ष पर काबिज चर्चिल ब्रदर्स से वह तीन अंक पीछे है। इस मैच में जीत से बेहतर गोल अंतर के कारण टीम तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लेगी।

अपने पिछले मैच में इंडियन एरोज को 6-0 से हराने वाली रीयल कश्मीर के कोच डेविड रोबर्टसन को जीत की लय बरकरार रखने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने इंडियन एरोस के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया। सत्र में ऐसे मैच आपको कम ही मिलते है। मौकों को गोल में बदलना अच्छा रहा। सुधार की हालांकि हमेशा गुंजाइश रहती है और कल भी यह जारी रहेगा।’’

सत्र की शानदार शुरुआत करने वाली चर्चिल ब्रदर्स की टीम को पिछले दो मैचों में ड्रा से संतोष करना पड़ा ऐसे में कोच फर्नांडो वारेला रीयल कश्मीर के खिलाफ जीत की राह पर लौटना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम मैच के लिए तैयार है। उनकी टीम शानदार है। दानिश फारूख जैसे बेहतरीन घरेलू खिलाड़ी के अलावा उनके पास रोबर्टसन, हारून अमीरी और दूसरे अच्छे विदेशी खिलाड़ी है। हम कल के मैच में मौकों को गोल में बदलना चाहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

भारतपीएम मोदी ने जनगणना 2027 में जन-भागीदारी पर दिया जोर, जानिए 'मन की बात' के संबोधन की बड़ी बातें

क्रिकेटगेंद पर जोर से प्रहार करता और खेलते हुए देखने में मजा आता, वैभव सूर्यवंशी बैटिंग देख कायल ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस

भारतIGI एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, दिल्ली-ज्यूरिख जाने वाली स्विस फ्लाइट के 6 यात्री घायल

भारतकौन थे रघु राय?, 1984 भोपाल गैस त्रासदी की वो तस्वीरें?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!