लाइव न्यूज़ :

टेलर को फेंकी गयी गेंद किसी भी गेंदबाज के लिये ‘स्वप्निल गेंद’ थी: सिराज

By भाषा | Updated: December 4, 2021 19:18 IST

Open in App

मुंबई, चार दिसंबर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि रॉस टेलर को फेंकी गयी गेंद किसी भी गेंदबाज के लिये ‘स्वप्निल’ गेंद होगी।

सिराज ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड को पहली पारी में 62 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी जिसमें उन्होंने अपने शुरूआती स्पैल में शीर्ष क्रम के तीन विकेट जल्दी जल्दी चटका दिये।

टेलर को फेंकी गयी गेंद के बारे में सिराज ने कहा, ‘‘योजना इनस्विंग गेंद के लिये क्षेत्ररक्षकों को सजाने की थी और लक्ष्य था कि पैड पर हिट करें लेकिन जिस तरह से मैं लय में आ रहा था तो मैंने सोचा कि आउटस्विंग गेंद क्यों नहीं फेंकू। यह कारगर रहा। यह किसी भी तेज गेंदबाज के लिये स्वप्निल गेंद थी। ’’

जयपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान ऊंगलियों के बीच ‘वेब’ में चोट लगने के कारण वह खेल नहीं रहे थे। कानपुर में शुरूआती टेस्ट में सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को मौका दिया गया।

हैदराबाद के तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘जब मैंने चोट से ठीक होने के बाद ट्रेनिंग शुरू तो मैंने ज्यादा से ज्यादा स्विंग हासिल करने के लिये एक विकेट को लक्ष्य बनाकर काफी गेंदबाजी की थी। मेरा ध्यान इसी पर था। ’’

सिराज ने टॉम लैथम को आउट करने के लिये 147 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार का बाउंसर फेंका था। उन्होंने कहा, ‘‘ताकि जब भी मुझे टेस्ट मैच में मौका मिलेगा, मुझे एक ही क्षेत्र में लगातार हिट करना होगा और इसी से मुझे लय हासिल करने में मदद मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!