लाइव न्यूज़ :

आशीष कुमार को स्वर्ण, भारत ने थाईलैंड ओपन में 8 पदक जीते

By भाषा | Updated: July 27, 2019 22:06 IST

भारतीय दल का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें 37 देशों के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों ने शिरकत की।

Open in App

एशियाई चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी आशीष कुमार (75 किग्रा) ने शनिवार को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण जीता और साथ ही भारतीय मुक्केबाजों ने बैंकाक में थाईलैंड ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में आठ पदक अपनी झोली में डाले। भारत ने एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए।

भारतीय दल का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें 37 देशों के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों ने शिरकत की। अंतिम दिन जिन भारतीयों ने रजत पदक से संतोष किया, उसमें पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन निकहत जरीन (51 किग्रा), एशियाई चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी दीपक (49 किग्रा), गीबी मुक्केबाजी प्रतियोगिता के रजत पदकधारी मोहम्मद हसमुद्दीन (56 किग्रा) और इंडिया ओपन के रजत पदक विजेता बृजेश यादव (81 किग्रा) शामिल रहे।

आशीष (75 किग्रा) शानदार फार्म में थे, उन्होंने इंडिया ओपन में रजत जीतने के दो महीने के बाद कोरिया के किम जिनजाए को 5-0 से पस्त कर अपने करियर का बड़ा पदक हासिल किया। स्ट्रांजा कप स्वर्ण पदक विजेता निकहत को एशियाई खेलों की स्वर्ण पदकधारी चांग युआन से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़।

चीन की खिलाड़ी निकहत के लिए भारी पड़ी जिन्होंने तेलंगाना की मुक्केबाज को 5-0 से पसत किया। निकहत ने एशियाई चैम्पियनशिप और इंडिया ओपन में कांस्य पदक जीता था। 56 किग्रा में मौजूदा इंडिया ओपन चैम्पियन थाईलैंड की चाटचाई देचा बुतदी ने फार्म जारी रखते हुए हसमुद्दीन को 5-0 से शिकस्त दी, जबकि उज्बेकिस्तान के मिर्जाखमेदोव नोदिरजोन ने दीपक को 49 किग्रा में पस्त किया।

81 किग्रा में बृजेश यादव ने अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें थाईलैंड के अनावत थोंगक्रातोक से 1-4 से हार का मुंह देखना पड़ा। इससे पहले स्ट्रांजा कप की रजत पदकधारी मंजू रानी (48 किग्रा) थाईलैंड की पूर्व विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदकधारी चुटामाट रकसत की चुनौती नहीं पार सकीं जिससे उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। आशीष (69 किग्रा) और भाग्यवती काचरी (75 किग्रा) ने भारत को कांस्य पदक दिलाए।

टॅग्स :मुक्केबाजीबॉक्सर
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!