लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई ओपन में दर्शकों की मौजूदगी से टेनिस खिलाड़ी रोमांचित

By भाषा | Updated: February 7, 2021 15:59 IST

Open in App

मेलबर्न, सात फरवरी (एपी) नोवाक जोकोविच आस्ट्रेलियाई ओपन में दर्शकों की मौजूदगी को लेकर सवाल का जवाब देने वाले थे लेकिन दुनिया का यह नंबर एक टेनिस खिलाड़ी इसके बाद अचानक रुक गया और अधिकारी से पुष्टि करने लगा कि क्या साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के लिए मेलबर्न पार्क में प्रशंसकों को आने की इजाजत है।

दरअसल कोविड-19 महामारी के कारण अधिकांश टूर्नामेंट दर्शकों की गैरमौजूदगी में ही खेले गए हैं लेकिन अब तक की योजना के अनुसार आस्ट्रेलियाई ओपन के लिए रोजाना 30 हजार तक दर्शकों को आने की स्वीकृति दी जाएगी जो कुल क्षमता का लगभग 50 प्रतिशत है।

जोकोविच के अपना आठवां आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने के बाद पिछले 12 महीने महामारी से प्रभावित रहे। इस हफ्ते भी आस्ट्रेलियाई ओपन के तैयारी टूर्नामेंट के मुकाबलों को कोरोना वायरस महामारी के खतरे के कारण 24 घंटे के लिए रोका गया।

जोकोविच ने रविवार को अपनी प्रेस कांफ्रेंस का संचालन कर रहे अधिकारी से पूछा, ‘‘क्या दर्शकों को अब भी आने की स्वीकृति है? मुझे नहीं पता, चीजें रोजाना बदल रही हैं।’’

अधिकारी की हामी के बाद जोकोविच ने कहा, ‘‘दर्शकों की मौजूदगी शानदार है, चाहे कुछ की प्रतिशत लोग मैच के लिए आएं, यह फिर भी कुछ तो होंगे। मैं कोर्ट पर अकेले नहीं होना चाहता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप बड़े खाली स्टेडियम में खेलते हैं तो काफी अजीब लगता है।’’

पिछले महीने तक यह भी तय नहीं था कि आस्ट्रेलियाई ओपन का आयोजन हो भी पाएगा या नहीं। हाल में हफ्तों तक तय नहीं था कि कितने प्रशंसकों को स्टेडियम में आने की स्वीकृति होगी। ये सभी फैसले राज्य सरकार और स्वास्थ्य अधकारियों के हाथों में थे और स्थिति में तेजी से बदलाव हो रहा था।

मारिया सकारी को तैयारी टूर्नामेंट के दौरान मेलबर्न में यूनान के बड़े समुदाय का अच्छा समर्थन मिला।

सकारी ने कहा, ‘‘यहां यूनान के लोग मौजूद हैं जिससे काफी अच्छा लगता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं आस्ट्रेलियाई में आई थी तो सबसे पहले इसी चीज को लेकर उत्साहित थी, इसलिए यह शानदार है।’’

सकारी ने कहा, ‘‘स्वदेश में कोई पेशेवर टूर्नामेंट नहीं होता इसलिए जब भी मैं आस्ट्रेलिया आती हूं तो ऐसा महसूस होता है कि मैं घर में हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यवंशी के शतक पर भारी ईशान किशन की पारी

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

क्रिकेटकेएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!