लाइव न्यूज़ :

मेरे माता पिता के खुशी से आंसू छलक आये : गौतम

By भाषा | Updated: February 19, 2021 11:18 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 फरवरी भारतीय टीम के नेट गेंदबाज कृष्णप्पा गौतम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में 9.25 करोड़ रुपये की धनराशि में खरीदे जाने के बाद अब भी भावनाओं पर काबू नहीं कर पा रहे हैं जिसके कारण उनके माता-पिता और पत्नी के आंसू छलक आये थे।

चेन्नई में गुरुवार को हुई नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने आलराउंडर गौतम को मोटी धनराशि देकर खरीदा। उन्होंने अब तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। इस तरह से वह सर्वाधिक धनराशि में बिकने वाले ‘अनकैप्ड’ (जिसने अंतरराष्ट्रीय मैच न खेला हो) खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने क्रुणाल पंड्या के 2018 के रिकार्ड को पीछे छोड़ा जिन्हें तब मुंबई इंडियन्स ने 8.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।

इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिये नेट गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम में शामिल गौतम ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘‘यह तनावपूर्ण था। टीवी देखते हुए मैं बेहद बैचेन था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अहमदाबाद पहुंचा और मैंने अभी टीवी खोला ही था कि मेरा नाम आ गया। मिनट दर मिनट भावनाएं बदल रही थी। तभी रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने मेरा दरवाजा खटखटाया और उन्होंने मुझे गले लगा दिया और पार्टी देने को कहा।’’

गौतम का आधार मूल्य 20 लाख रुपये था। उन्हें लेने के लिये कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बोली चली जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स बाद में इसमें शामिल हुआ।

कर्नाटक के इस 32 वर्षीय आलराउंडर का आईपीएल में खास रिकार्ड नहीं है। उन्होंने 2018 के बाद तीन सत्र में 24 मैच खेले और 186 रन बनाने के साथ 13 विकेट लिये। वह 2018 और 2019 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले जबकि 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) का हिस्सा थे जिसके लिये उन्हें केवल दो मैच खेलने का मौका मिला था।

गौतम के माता पिता और पत्नी बेंगलुरू में थे और उन्हें यह खबर पता चली तो वे अपने आंसू नहीं रोक पाये।

गौतम ने कहा, ‘‘मेरे माता पिता के आंसू छलक आये। ये खुशी के आंसू थे। वे सभी बहुत खुश थे। भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs PBKS: मुकाबले के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के बाद लुंगी एनगिडी को एम्बुलेंस से स्ट्रेचर पर ले जाया गया | VIDEO

क्रिकेटनाबाद 152 रन के साथ सबसे आगे राहुल?, 25 छक्के-चौके के साथ आईपीएल पारी में सर्वाधिक बाउंड्री, 12 और 51 पर पंजाब खिलाड़ी ने छोड़े कैच और केएल ने कूटे रन

क्रिकेटकेएल राहुल IPL के इतिहास में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने, पंजाब किंग्स के खिलाफ करियर का सर्वश्रेष्ठ 152 रन बनाए

भारतपूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर कस सकता है कानूनी शिकंजा, जदयू नेत्री ने दर्ज कराई प्राथमिकी

ज़रा हटकेओडिशा में एक आवारा कुत्ते ने ज़हरीले साँप से 30 बच्चों की जान बचाकर हीरो की तरह अपनी जान दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!