लाइव न्यूज़ :

टी20 विश्व कप 2022: क्वालीफाइंग दौर खेलेंगे वेस्टइंडीज और श्रीलंका

By भाषा | Updated: November 7, 2021 12:15 IST

Open in App

दुबई, सात नवंबर बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में सीधा प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है लेकिन दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज और पूर्व विजेता श्रीलंका को अतिरिक्त क्वालीफाइंग दौर खेलना होगा।

अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के सुपर 12 चरण के स्वत: क्वालीफायर मौजूदा टी20 विश्व कप के विजेता और उप विजेता के अलावा अगली छह शीर्ष रैंकिंग वाली टीमें होंगी।

शनिवार को हुए मुकाबलों तक रैंकिंग के आधार पर शीर्ष छह टीमें इंग्लैंड, पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया हैं जिनका 15 नवंबर की समय सीमा तक इन स्थानों से नहीं खिसकना तय है।

शनिवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद गत चैंपियन वेस्टइंडीज आईसीसी टी20 रैंकिंग 10वें स्थान पर खिसक गया है जबकि श्रीलंका नौवें स्थान पर है। बांग्लादेश आठवें जबकि अफगानिस्तान सातवें स्थान पर है।

बांग्लादेश ने सुपर 12 में अपने पांचों मुकाबले गंवाए लेकिन इसी साल घरेलू सरजमीं पर आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखलाएं जीतने के कारण टीम को रैंकिंग में सुधार करने में मदद मिली।

वेस्टइंडीज ने सुपर 12 में पांच में से चार मैच गंवाए और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में टीम सिर्फ 55 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने बांग्लादेश और वेस्टइंडीज को हराया लेकिन उसे इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी।

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के अलावा इस साल सुपर 12 चरण में खेलने वाले नामीबिया और स्कॉटलैंड भी अगले साल के टूर्नामेंट में पहले दौर से शुरुआत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!