स्विंग होती गेंद रोहित के लिए समस्या हो सकती है: स्टाइरिस

By भाषा | Published: June 14, 2021 04:24 PM2021-06-14T16:24:43+5:302021-06-14T16:24:43+5:30

Swinging ball can be a problem for Rohit: Styris | स्विंग होती गेंद रोहित के लिए समस्या हो सकती है: स्टाइरिस

स्विंग होती गेंद रोहित के लिए समस्या हो सकती है: स्टाइरिस

नयी दिल्ली, 14 जून न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस का मानना है कि उनकी देश की टीम के खिलाफ 18 जून से साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को स्विंग होती गेंद का सामना करने में परेशानी हो सकती है।

साउथम्पटन के मुख्य मैदानकर्मी साइमन ली ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका लक्ष्य तेज और उछाल भरी पिच बनाना है और स्टाइरिस का मानना है कि यह रोहित के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।

स्टाइरिस ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘गेम प्लान’ में कहा, ‘‘यह पिच पर निर्भर करता है... मुझे लगता है कि अगर गेंद मूव करती है तो रोहित को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पारी की शुरुआत में रोहित के पैर काफी नहीं चलते। अगर ऐसा होता है तो स्विंग होती गेंद उनके लिए समस्या हो सकती है।’’

स्टाइरिस ने कहा कि न्यूजीलैंड का तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है और उसमें नील वैगनर की भूमिका अहम होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी योजना में कुछ भी छिपा हुआ नहीं है, टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट के साथ काइल जैमीसन या कोलिन डिग्रैंडहोम तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे और ये नई गेंद से 22वें से 28वें ओवर तक गेंदबाजी करेंगे।’’

स्टाइरिस ने कहा, ‘‘इसके बाद नील वैगनर की भूमिका आएगी। इसलिए जब आप वैगनर के बारे में बात करते हैं तो आक्रामक गेंदबाजी करने की उसकी क्षमता है और दूसरी नई गेंद मिलने तक बीच के ओवरों में वह विराट कोहली जैसे के खिलाफ विकेट हासिल करने के लिए वास्तविक विकल्प है।’’

भारत को फाइनल से पहले तैयारी का अधिक समय नहीं मिला है जबकि न्यूजीलैंड इस मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उसी की सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला जीतने के बाद उतरेगा।

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा कि कोहली को क्रीज पर जमने के लिए समय देना होगा और 2018 के इंग्लैंड दौरे से प्रेरणा लेनी होगी।

पार्थिव ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसे खुद को थोड़ा समय देना होगा और 2018 में जो किया उसके बारे में सोचना होगा जहां उसने कई शतक बनाए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए वह 2014 की तुलना में बेहतर तैयार था लेकिन चुनौतियां होंगी और विविधता भरे तेज गेंदबाजों की चुनौती होगी। इसका कारण यह है कि यह एक आयामी तेज गेंदबाजी आक्रमण नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Swinging ball can be a problem for Rohit: Styris

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे