लाइव न्यूज़ :

इंडियन वेल्स में उलटफेर का दौर, स्वियातेक बाहर

By भाषा | Updated: October 13, 2021 12:22 IST

Open in App

इंडियन वेल्स (अमेरिका), 13 अक्टूबर (एपी) इगा स्वियातेक सहित कुछ शीर्ष खिलाड़ी मंगलवार को यहां उलटफेर का शिकार बनकर बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

दूसरी वरीयता प्राप्त स्वियातेक को 24वें नंबर की येलेना ओस्टापेंको ने 6-4, 6-3 से हराया। इससे एक दिन पहले शीर्ष वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा को बीट्रिज हद्दाद माइया ने 6-3, 7-5 से पराजित किया था।

अमेरिका की जेसिका पेगुला ने पांचवीं वरीयता प्राप्त इलिना स्वितोलिना को 6-1, 6-1 से पराजित करके पहली बार इंडियन वेल्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यूएस ओपन की उप विजेता लीलाह फर्नाडिस को शेल्बी रोजर्स ने 2-6, 6-1, 7-6 (4) से हराया।

पुरुष वर्ग में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने पांचवी वरीयता प्राप्त मैटियो बेरेटिनी को 6-4, 6-3 से जबकि कारेन खाचनोव ने 12वें वरीय पाब्लो कारेना बस्टा को 6-0, 6-4 से शिकस्त दी।

छठी वरीयता प्राप्त कास्पर रूड ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद लॉयड हैरिस पर 6-7 (4), 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की जबकि यानिक सिनर को अमेरिका जॉन इसनर के हटने से वॉकओवर मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!