लाइव न्यूज़ :

सुमारिवाला ने कहा, नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक ने मानसिक रूप से राहत दी

By भाषा | Updated: August 18, 2021 22:50 IST

Open in App

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने बुधवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में नीरज चोपड़ा के एतिहासिक स्वर्ण पदक ने देश के ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों को मानसिक रूप से राहत पहुंचाई है।एएफआई प्रमुख ने कहा कि खेल के सबसे बड़े मंच पर अपनी उपलब्धि से चोपड़ा ने दुनिया को दिखा दिया है कि कुछ भी असंभव नहीं है और भारत में भविष्य में और अधिक चैंपियन तैयार करने की क्षमता है।चोपड़ा ने इस महीने संपन्न हुए तोक्यो खेलों के दौरान ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा का पदक जीतने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा। बुधवार को नैरोबी में अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में भारत की मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद सुमारिवाला ने कहा, ‘‘एथलीटों का मार्गदर्शन करने और उन्हें आगे का रास्ता दिखाने के लिए महासंघ है। नीरज के स्वर्ण पदक ने रास्ता दिखाया है कि यह संभव है। उसने मानसिक बाधा दूर की है और मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि काफी नतीजे मिलेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘नीरज ने रास्ता दिखाया है, हिमा (दास) ने रास्ता दिखाया है और यह सबूत है कि हम नए भारत के रूप मं उभर रहे हैं।’’भरत, प्रिया, सुम्मी और कपिल की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित टीम ने तीन मिनट 20.60 सेकेंड के साथ नैरोबी में अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।सुमारिवाला ने कहा कि अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक एथलेटिक्स में भारत की बेंच स्ट्रैंथ को दर्शाता है।एफआई अध्यक्ष ने प्रतियोगिता के पहले दिन रिले टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे और प्रदर्शन देखने को मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!