लाइव न्यूज़ :

स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री कोविड पॉजिटिव पाए गए

By भाषा | Updated: March 11, 2021 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने गुरुवार को कहा कि वह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

पॉजिटिव पाए जाने के बाद छेत्री का दुबई में 25 मार्च को ओमान के खिलाफ होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच से बाहर होना लगभग तय है। इसी स्थल पर 29 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ मैत्री मैच से भी उनके बाहर रहने की संभावना है।

बेंगलुरू एफसी के स्टार फारवर्ड छेत्री ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी और कहा कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं।

छेत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘अच्छी खबर नहीं है, मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। अच्छी खबर यह है कि मैं ठीक महसूस कर रहा हूं और वायरस से उबर रहा हूं और जल्दी की फुटबॉल की पिच पर वापसी होनी चाहिए।’’

पिछले महीने तक गोवा में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में हिस्सा ले रहे छेत्री ने कहा, ‘‘सभी को याद दिलाने के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता कि हमेशा की तरह सुरक्षा एहतियात जारी रखें।’’

छेत्री की बेंगलुरू एफसी की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। टीम लीग चरण के बाद सातवें स्थान पर रही।

पूर्व चैंपियन बेंगलुरू एफसी ने पांच मैच जीते जबकि सात ड्रॉ रहे जिससे टीम ने 22 अंक जुटाए। टीम को आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा। छेत्री ने आईएसएल के मौजूदा सत्र में 20 मैचों में आठ गोल दागे।

ओमान और यूएई के खिलाफ दो मैचों की तैयारी के लिए राष्ट्रीय टीम के 15 मार्च को दुबई में तैयारी शिविर के लिए एकत्रित होने का कार्यक्रम है।

भारत ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नवंबर 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ ताजिकिस्तान और ओमान के खिलाफ मस्कट में 2022 फीफा विश्व कप क्वालीफायर के रूप में खेला था।

विश्व कप क्वालीफायर के दूसरे दौर में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका भारत एशियाई चैंपियन कतर और अफगानिस्तान के खिलाफ दो घरेलू मैच खेलने के अलावा बांग्लादेश से उसकी सरजमीं पर भिड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!