लाइव न्यूज़ :

Srpska Open Tennis Tournament: 11 साल में पहली बार, क्वार्टर फाइनल में अपने हमवतन लाजोविच से हारे विश्व के नंबर एक खिलाड़ी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2023 14:21 IST

Srpska Open Tennis Tournament:  विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सर्पस्का ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपने हमवतन डुसान लाजोविच से हार गए।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया के 70वें नंबर के खिलाड़ी ने 6-4, 7-6 (8-6) से हराया।नोवाक जोकोविच के लिए झटका है, क्योंकि अगले महीने फ्रेंच ओपन शुरू हो रहा है।एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 7-6 (7-5) 6-4 से हराकर शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अलकराज का सामना किया।

Srpska Open Tennis Tournament: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच क्वार्टर फाइनल में साथी और हमवतन डुसान लाजोविच से सीधे सेटों में मिली हार के बाद सर्पस्का ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बोस्निया-हर्जेगोविना में 35 वर्षीय जोकोविच को दुनिया के 70वें नंबर के खिलाड़ी ने 6-4, 7-6 (8-6) से हराया।

जोकोविच के लिए यह एक और झटका है, क्योंकि अगले महीने फ्रेंच ओपन शुरू हो रहा है। यह पिछले 11 वर्षों में पहला अवसर है जबकि जोकोविच को अपने हमवतन किसी खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा। लाजोविच ने मैच में 6-4 7-6 (6) से जीत दर्ज करने के बाद कहा,‘‘ यह मेरे करियर की सबसे बड़ी जीत है।

जोकोविच मेरा अच्छा दोस्त और हमारे देश का नायक है। मैंने उसे हराने के बारे में सोचा तक नहीं था लेकिन ऐसा हो गया।’’ जोकोविच को इससे पहले आखिरी बार सर्बिया के किसी खिलाड़ी से 2012 में हार का सामना करना पड़ा था। तब मैड्रिड में जांको टिप्सारेविच ने उन्हें पराजित किया था।

इस बीच, ब्रिटेन के डैन इवांस अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो को 2-6, 7-5, 6-3 से हराकर बार्सिलोना ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। अप्रैल की शुरुआत में माराकेच में अंतिम चार में पहुंचने के बाद ब्रिटिश नंबर दो इवांस अब अपने पिछले तीन टूर्नामेंट में से दो में सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

19 वर्षीय यूएस ओपन चैंपियन ने अपने क्वार्टर फाइनल में साथी स्पेनियार्ड एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 7-6 (7-5) 6-4 से हराकर शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अलकराज का सामना किया। सर्पस्का ओपन में जोकोविच को हराने वाले लाजोविच के सामने एक अन्य सर्ब मियोमिर केकमानोविक हैं। जिन्होंने चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को 7-5 6-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

मार्च की शुरुआत के बाद से जोकोविच का यह दूसरा टूर्नामेंट था। संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश से वंचित होने के बाद इंडियन वेल्स और मियामी ओपन से चूक गए थे। वह 28 मई को रोलैंड गैरोस में पुरुषों के समग्र रिकॉर्ड 23वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए अपनी खोज शुरू करेंगे।

टॅग्स :नोवाक जोकोविचटेनिसSpainफ्रेंच ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!