लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट गंवाने के बाद वापसी की

By भाषा | Updated: January 22, 2021 13:56 IST

Open in App

गॉल, 22 जनवरी (एपी) पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 26) और लाहिरु तिरिमाने (नाबाद 43) के बीच 69 रन की अटूट साझेदारी के दम पर श्रीलंका ने जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के शुरुआती सत्र में शुक्रवार को दो विकेट पर 76 रन बनाकर वापसी की।

टॉस जीत कर बल्लेबाजी के लिए उतरे श्रीलंका को ये दोनों झटके स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह टीम में शामिल हुए अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने दिये। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा (06) को स्लिप पर खड़े कप्तान जो रूट के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा । इसके चार गेंद बाद ओशादा फर्नांडो (00) उनकी बाहर जाती गेंद को स्टंप्स पर खेल बैठे।

पांच ओवर के अंदर सात रन पर दो विकेट गंवाने के बाद तिरिमाने और मैथ्यूज ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। तिरिमाने ने अब तक की 93 गेंद की पारी में पांच चौके लगाये है, जबकि मैथ्यूज ने 45 गेंद में तीन चौके लगाये है।

दो मैचों की श्रृंखला के शुरूआती मुकाबले को सात विकेट से गंवाने वाली श्रीलंकाई टीम ने इस मैच के लिए तीन बदलाव किये। बल्लेबाज कुशल मेंडिस, हरफनमौला दासुन शनाका और वानिंदु हसरंगा को बाहर कर तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल, ओशादा फर्नांडो और पदार्पण कर रहे स्पिनर रमेश मेंडिस को टीम में शामिल किया गया।

इंग्लैंड ने सिर्फ एक बदलाव किया जिसमें ब्रॉड की जगह एंडरसन को अंतिम 11 में मौका मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!