लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया संकट में, विजय हजारे के फाइनल में मुंबई

By विनीत कुमार | Updated: October 18, 2018 07:09 IST

Sports Top News: अबू-धाबी टेस्ट में पाकिस्तान की पकड़, जानिए 15 अक्टूबर को खेल में सुर्खियों में रहीं खबरें

Open in App

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर: मुंबई की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। मुंबई ने बुधवार को वर्षा से बाधित सेमीफाइनल मुकाबले में हैदराबाद को 60 रनों से हराया। इसमें पृथ्वी शॉ और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की भूमिका अहम रही। मैच का फैसला वीजेडी से हुआ (पूरी खबर पढ़ें) 

Pak Vs Aus: पाकिस्तान मजबूत स्थिति में पहुंचा

पाकिस्तान ने उभरते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां सस्ते में समेटने के बाद दूसरे दिन स्टंप तक 281 रन की बढ़त हासिल कर ली। अब्बास ने 33 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि स्पिनर बिलाल आसिफ ने 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किये जिससे पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 145 रन पर आउट करके 137 रन की बढ़त हासिल की। (पूरी खबर पढ़ें)

वनडे सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका

परेशानियों से जूझ रही वेस्टइंडीज को बुधवार को करारा झटका लगा जब सलामी बल्लेबाज ईविन लुइस ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए भारत दौरे के सीमित ओवर चरण से हटने का फैसला किया। कीरन पॉवेल वनडे में लुइस की जगह खेलेंगे और निकोलस पूरन टी20 में उनकी जगह होंगे। अनकैप्ड तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय को भी दोनों टीमों में शामिल किया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

हाई कोर्ट का चौथे वनडे के लिए टिकटों की बिक्री पर रोक लगाने से इंकार

बॉम्बे हाई कोर्ट ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में 29 अक्टूबर को होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के टिकटों की बिक्री पर अंतरिम रोक लगाने से बुधवार को इंकार कर दिया। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की खंडपीठ मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) और उसके दो सदस्यों की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। (पूरी खबर पढ़ें)

डेनमार्क ओपन: किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में पहुंचे

विश्व के नंबर 6 किदाम्बी श्रीकांत ने बुधवार को डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनायी जहां उनका सामना दिग्गज लिन डैन से होगा। श्रीकांत ने पहले दौर में क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिनगस को पुरूष एकल के मैच में केवल 35 मिनट में 21-16, 21-10 से हराया। लिन डैन के खिलाफ श्रीकांत ने चार में से तीन मैच गंवाये हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :भारत Vs वेस्टइंडीजविजय हजारे ट्रॉफीकिदांबी श्रीकांतपृथ्वी शॉश्रेयस अय्यर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटकौन हैं कूपर कोनाली?, आईपीएल डेब्यू में किया धमाका, 44 गेंद 5 चौके, 5 छक्के और  नाबाद 72 रन

क्रिकेटआईपीएल के बाद टीम इंडिया?, 5 साल से बाहर, पृथ्वी साव ने कहा- ‘तीन गुना’ ज्यादा मेहनत कर रहा हूं, देश के लिए खेलना अहम?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!