लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: न्यूजीलैंड से होगा भारतीय फुटबॉल टीम का मुकाबला, पढ़ें बड़ी खेल खबरें

By सुमित राय | Updated: June 7, 2018 07:09 IST

खेल की किन खबरों ने बुधवार (6 जून) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 7 जून। फाइनल में पहले ही जगह बना लेने के बावजूद भारतीय फुटबॉल टीम गुरुवार को इंटर कॉन्टिनेंटल कप के आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड की युवा टीम के सामने उतरेगी तो उसका इरादा कोई कोताही बरते बिना अपने अपराजेय अभियान को बरकरार रखने का होगा। चार देशों के इस टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में स्टेडियम खाली पड़ा था, लेकिन भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के डेढ मिनट के भावुक वीडियो के बाद दर्शक मैदान में उमड़े। पिछला मैच छेत्री का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच था, जिसमें दो गोल करके उन्होंने टीम को कीनिया पर 3-0 से जीत दिलाई। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, अफगानिस्तान टेस्ट से हो सकता है बाहर

टीम इंडिया 14 जून से बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलेगी, जो अफगान टीम का पहला टेस्ट मैच होगा। अफगानिस्तान के इस डेब्यू टेस्ट में टीम इंडिया के एक खिलाड़ी के शामिल होने पर संदेह के बादल मंडरा रहा है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा काउंटी क्रिकेट में चोटिल हो गए हैं और अब उनके इस टेस्ट में खेलने पर आशंका के बादल मंडराने लगे हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

महिला एशिया कप: बांग्लादेश की टीम ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को हराया

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 7 विकेट से मात दे दी। बांग्लादेश ने रूमाना अहमद (21 रन पर तीन विकेट और नाबाद 42 रन ) की ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने महिला एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

टॅग्स :खेलफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!