लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्रालय लगभग 1500 प्रशिक्षकों की भर्ती करेगा: खेल मंत्री किरेन रिजिजू

By भाषा | Updated: January 24, 2020 19:25 IST

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा ‘‘प्रशिक्षकों के लगभग 1500 पद रिक्त हैं जिनको हम तकनीकी कारणों से नहीं भर पाए थे। इसलिए हमने आगामी दिनों में इन पदों को भरने का फैसला किया है।’’

Open in App

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने मौजूदा खाली पदों को भरने और देश के खिलाड़ियों के लिये पूरा सहयोग सुनिश्चित करने के लिये लगभग 1500 प्रशिक्षकों की भर्ती करने का फैसला किया है।

रीजीजू ने ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के कार्यक्रम से इतर कहा, ‘‘प्रशिक्षकों के लगभग 1500 पद रिक्त हैं जिनको हम तकनीकी कारणों से नहीं भर पाए थे। इसलिए हमने आगामी दिनों में इन पदों को भरने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम आठ साल की अविध तक इंतजार नहीं करना चाह रहे हैं और सहायक प्रशिक्षकों को कुछ साल के बाद उनके सेवा रिकार्ड के आधार पर पदोन्नत करेंगे, ताकि कोचों की कोई कमी न हो।’’

रीजीजू ने कहा, ‘‘हम प्रतिष्ठित विदेशी प्रशिक्षकों को उनके वेतन पर गौर किये बिना काम पर रख रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। भारत में कुछ बहुत अच्छे प्रशिक्षक और कोच हैं और हम उन्हें भी काम पर रख रहे हैं।’’

इस सप्ताह समाप्त हुए खेलो इंडिया युवा खेलों के बारे में खेल मंत्री ने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं कि खेलो इंडिया खेलों अंडर-21 के दौरान कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे। इनमें से कुछ खिलाड़ी ओलंपिक और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।’’

टॅग्स :किरेन रिजिजू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारतक्या कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चैंबर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को अपशब्द कहे? वायरल वीडियो में बहस करते दिखे?

भारतविपक्षी महिला सांसदों ने क्यों किया पीएम मोदी की कुर्सी का घेराव? संसद का नया वीडियो आया सामने

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बहुत आगे?, बजट की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!