लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्रालय ने हॉकी ओलंपियन एमपी सिंह के इलाज के लिए 10 लाख रुपये जारी किये

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर खेल मंत्रालय ने लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित हॉकी ओलंपियन मोहिंदर पाल सिंह के इलाज के लिए 10 लाख रुपये जारी किये। वह फिलहाल डायलिसिस पर हैं।

यह रकम खिलाड़ियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष के तहत स्वीकृत कर उनकी पत्नी शिवजीत सिंह को दी गई।

सिंह को वित्तीय सहायता देने के निर्णय के बारे में खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, ‘‘ एमपी सिंह जी ने एक खिलाड़ी और कोच दोनों के रूप में हॉकी में समृद्ध योगदान दिया है। उनकी शारीरिक स्थिति हम सभी के लिए बहुत चिंता का विषय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किडनी का इलाज महंगा है और हम उन्हें यथासंभव आर्थिक सहयोग देना चाहते थे।’’

रीजीजू ने कहा, ‘‘ मैंने नोएडा के संसद सदस्य महेश शर्मा जी से भी बात की है, जहाँ एमपी सिंह जी रहते हैं और उनके कार्यालय से एक पत्र प्रधानमंत्री राहत कोष को भी भेजा गया है ताकि अस्पताल के खर्चों का भुगतान कोष के माध्यम से किया जा सके।’’

खेल मंत्री ने हाल ही में शिवजीत सिंह और कई अन्य दिग्गज हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें मंत्रालय से सहायता का आश्वासन दिया था।

भारतीय हॉकी टीम के कोच रहे एमपी सिंह एक शानदार खिलाड़ी भी थे। उन्होंने 1988 ओलंपिक सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra: ठाणे में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, दमकलकर्मी घायल

भारतMaharashtra: 20 साल बाद एक होने जा रहे उद्धव और राज ठाकरे, आज होगा औपचारिक गठबंधन

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतAssam Violence: मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, सेना का फ्लैग मार्च, असम के कार्बी जिले में क्यों भड़की हिंसा; जानें अपडेट

कारोबारPetrol Diesel Price Today: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें तेल के दाम, नई कीमतों की पूरी लिस्ट यहां

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!