लाइव न्यूज़ :

खेल पंचाट ने आस्ट्रेलियाई तैराक जैक को फिर से प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 10:01 IST

Open in App

लुसाने, 17 सितंबर (एपी) आस्ट्रेलियाइ तैराक शायना जैक को अपना प्रतिस्पर्धी करियर फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी गयी है। डोपिंग मामले के कारण वह इस साल तोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं ले पायी थी।

खेल पंचाट ने गुरुवार को कहा कि उसने विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) और आस्ट्रेलियाई संस्था का जैक पर दो के बजाय चार साल का प्रतिबंध लगाने की अपील नामंजूर कर दी है। जैक ने दो साल का प्रतिबंध जुलाई में पूरा कर दिया था।

पंचाट ने बयान में कहा, ‘‘जांच से पता चला है कि उन्होंने जानबूझकर या लापरवाही में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन नहीं किया।’’

जैक को 2019 में विश्व चैंपियनशिप से पहले एनाबोलिक पदार्थ लिंगेड्रोल के सेवन का दोषी पाया गया था। विश्व चैंपियनशिप 2017 में चार पदक जीतने वाली इस 22 वर्षीय तैराक ने डोपिंग से इन्कार किया था और मिलावट वाले पोषक पदार्थ को इसके लिये दोषी ठहराया था।

आस्ट्रेलियाई खेल पंचाट और वाडा ने उन पर चार साल का प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!