लाइव न्यूज़ :

इस विश्व कप में स्पिनरों का दबदबा होना चाहिए : राशिद खान

By भाषा | Updated: October 20, 2021 13:36 IST

Open in App

दुबई, 20 अक्टूबर अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान का मानना है कि आईसीसी टी20 विश्व कप में स्पिनरों का दबदबा रहेगा और उन्होंने कहा कि अगर उनकी टीम अच्छी बल्लेबाजी करती है तो किसी भी टीम को हरा सकती है।

राशिद को 2017 में 18 वर्ष की उम्र में आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में चुना था और इसके बाद उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।

अपने दूसरे टी20 विश्व कप में भाग ले रहे राशिद का मानना है कि स्पिनर यूएई की तीनों पिचों पर प्रभावशाली रहे हैं जहां कि सुपर 12 के मैच, सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार राशिद ने कहा, ‘‘यहां की परिस्थितियां स्पिनरों के लिये अनुकूल हैं और यह स्पिनरों का विश्व कप होना चाहिए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यहां विकेट कैसे तैयार किया गया है, यह हमेशा स्पिनरों के लिये मददगार होता है। इस विश्व कप में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी।’’

राशिद ने कहा, ‘‘जैसे हमने आईपीएल में देखा कि स्पिनरों ने अपनी टीमों को मैच में वापसी दिलायी। मुझे लगता है कि विश्व कप में भी ऐसा ही होगा। सर्वश्रेष्ठ स्पिनर अपनी टीमों को वापसी दिलाएंगे और अपनी टीमों के लिये मैच जीतेंगे।’’

अफगानिस्तान की टीम भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप 2 में है और राशिद का मानना है कि सुपर 12 के उनकी प्रतिद्वंद्वी टीमों के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों को अच्छी तरह से खेलते हैं और इसलिए उनकी टीम को कड़ी मेहनत करनी होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपने अच्छा स्कोर बनाया है और विकेट धीमा रहता है तो एक स्पिनर के लिये यह बेहद मददगार होगा क्योंकि आप यहां पर अपना कौशल दिखा सकते हैं और विकेट हासिल कर सकते हैं। इस विश्व कप में अगर हम अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!