लाइव न्यूज़ :

कमर में सूजन के कारण स्मिथ ने नहीं किया अभ्यास

By भाषा | Updated: December 15, 2020 15:46 IST

Open in App

एडीलेड, 15 दिसंबर आस्ट्रेलिया के शीर्ष बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कमर में सूजन के कारण मंगलवार को महत्वपूर्ण अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया । आस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले फिटनेस समस्याओं से जूझ रही है ।

स्मिथ ने करीब दस मिनट अपने साथी खिलाड़ियों के साथ वार्म अप किया जिसमें कुछ स्ट्रेचिंग व्यायाम शामिल थे । उसके बाद फुटबॉल सत्र में भाग नहीं लिया और सीधे ड्रेसिंग रूम चले गए । गेंद उठाते समय उनकी कमर मुड़ गई थी ।

टीम फिजियो डेविड बीकले भी उनके साथ ड्रेसिंग रूम की तरफ गए ।

दिन रात का टेस्ट गुरूवार से शुरू हो रहा है । स्मिथ के बुधवार तक अभ्यास पर लौटने की उम्मीद नहीं है ।

आस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार टीम के एक प्रवक्ता ने कहा कि स्मिथ की उपलब्धता को लेकर कोई संदेह नहीं है । आस्ट्रेलियाई खेमे ने इस मामले को इतना तूल नहीं दिया लेकिन स्मिथ फिर अभ्यास नहीं लौटे ।

स्मिथ ने सीमित ओवरों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया था और दो वनडे में शतक जमाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!