लाइव न्यूज़ :

Singapore open 2022: पीवी सिंधु ने चीन की वांग जी यी को हराकर जीता पहला सिंगापुर ओपन खिताब

By शिवेंद्र राय | Updated: July 17, 2022 12:55 IST

इस साल पीवी सिंधु का ये दूसरा बड़ा खिताब है। चीन की वांग जी यी के खिलाफ तीन सेटों तक चले मुकाबले में सिंधु ने शानदार खेल दिखाया और पहली बार सिंगापुर ओपन का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद सिंधु को सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां मिल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीवी सिंधु ने जीता पहला सिंगापुर ओपन खिताबचीन की वांग जी यी को फाइनल में हरायातीन सेटों तक चला निर्णायक मुकाबला

नई दिल्ली: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु सिंगापुर ओपन 2022 की विजेता बन गई हैं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिधु ने फाइनल मुकाबले में चीन की वांग जी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से हराया। 

सेमाफाइनल में जापानी खिलाड़ी को हराया था

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का मुकाबला सेमीफाइनल में जापान की गैर वरीय खिलाड़ी साइना कावाकामी से था। सिंधु ने कावाकामी को सेमीफाइनल में सीधे सेटो में 21-15, 21-7 के अंतर से हराया था। सेमीफाइनल मुकाबला सिंधु के लिए पूरी तरह से एकतरफा रहा। दुनिया की नंबर-7 बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु के सामने कावाकामी बेबस नजर आई थीं।

रोचक रहा फाइनल मुकाबला

सिंधु और वांग जी यी के बीच खेला गया फाइनल मैच बेहद रोचक रहा। सिंधु ने सेमीफाइनल में जहां एकतरफा जीत दर्ज की थी वहीं फाइनल में उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा। तीन सेटों तक चले निर्णायक मुकाबले में सिंधु ने पहले सेट से जीत के साथ आगाज किया। लेकिन दूसरे सेट में चीनी खिलाड़ी ने शीनदार पलटवार किया और मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। तीसरे सेट में सिंधु ने शानदार खेल दिखाते हुए 21-15 से जीत दर्ज की। हालांकि तीसरे सेट की शुरूआत में वांग जी यी ने कड़ा संघर्ष किया और पहले 10 अंको तक मैच लगभग बराबरी पर था। लेकिन फिर सिंधु ने मुकाबले में बढ़त बनाई और चीनी खिलाड़ी को वापसी करने का मौका नहीं दिया।

बता दें कि पीवी सिंधु ने इसी साल मार्च में स्विस ओपन का खिताब भी जीता था। स्विस ओपन के फाइनल में सिंधु ने थाइलैंड की बुसानन ओंगबामरंगफाम को हराया था। इस साल का सिंधु का ये दूसरा महत्वपूर्ण खिताब है। सिंधु के पहले सिंगापुर ओपन खिताब जीतने के बाद उन्हें मिलनी वाली शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया है। पीवी सिंधु की जीत पर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजुजु और आनंद महिंद्रा जैसी प्रमुख हस्तियों ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

 

टॅग्स :पी वी सिंधुबैडमिंटनकिरेन रिजिजूBadminton Association of Indiaआनंद महिंद्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

भारतक्या कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चैंबर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को अपशब्द कहे? वायरल वीडियो में बहस करते दिखे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!