लाइव न्यूज़ :

शुभंकर शर्मा संयुक्त आठवें स्थान पर रहे

By भाषा | Updated: May 31, 2021 14:12 IST

Open in App

फोर्सो (डेनमार्क), 31 मई भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा मैड इन हिम्मरलैंड गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त आठवें स्थान पर रहे। यह पिछले 18 महीनों में पहला अवसर है जबकि उन्होंने शीर्ष 10 में स्थान बनाया।

यूरोपीय टूर में दो बार के विजेता शुभंकर ने अपने आखिरी दौर का समापन लगातार दो बर्डी जमाकर किया तथा चार अंडर 68 का कार्ड खेला।

इससे पहले वह यूरोपीय टूर में नवंबर 2010 में शीर्ष दस में रहे थे। तब उन्होंने तुर्किश एयरलाइन्स ओपन में संयुक्त सातवां स्थान हासलि किया था। इससे एक महीने पहले इटालियन ओपन में भी उन्होंने इसी तरह का परिणाम हासिल किया था।

शुभंकर ने आखिरी दिन चार बर्डी बनायी जिनमें दो बर्डी उन्होंने अंतिम दो होल में की। इस भारतीय गोल्फर को जून में होने वाले यूएस ओपन में जगह बनाने के लिये आगे की प्रतियोगिताओं में भी शीर्ष 10 में आने की जरूरत है।

यदि वह पोर्श यूरोपीय ओपन में शीर्ष पांच में रहते हैं तो वह यूएस ओपन के लिये क्वालीफाई कर सकते हैं और इससे उनकी ओलंपिक में जगह बनाने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

इस बीच आस्ट्रेलिया के बर्न्ड वीसबर्गर अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहे। उन्होंने इससे पहले 2019 में खिताब जीता था जबकि कोविड—19 के कारण पिछले साल इस प्रतियोगिता क आयोजन नहीं हो पाया था। वीसबर्गर ने प्रत्येक दौर में बढ़त बनाये रखी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!