लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय मास्टर्स में संयुक्त 50वें स्थान पर रहे शुभंकर

By भाषा | Updated: August 30, 2021 13:53 IST

Open in App

भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने यूरोपीय मास्टर्स के आखिरी दौर में छह ओवर 76 का निराशाजनक प्रदर्शन किया जिससे उनकी शीर्ष 10 में जगह बनाने की उम्मीदों पर पानी फिर गया। इस 25 वर्षीय गोल्फर ने दूसरे से चौथे होल के बीच तीन होल के अंदर छह शॉट गंवाये। इस बीच उन्होंने डबल बोगी, ट्रिपल बोगी और बोगी की। वह इससे आखिर तक नहीं उबर पाये तथा संयुक्त सातवें स्थान से नीचे खिसककर आखिर में एक अंडर 279 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 50वें स्थान पर रहे। डेनमार्क रासमुस होएगार्ड ने 63 का कार्ड खेला और एक शॉट से जीत दर्ज की। वह अभी 20 साल के हैं लेकिन तीन बार के यूरोपीय टूर विजेता बन गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलशुभंकर यूरोपीय मास्टर्स में संयुक्त 22वें स्थान पर, चौरसिया कट से चूके

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!