लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक से पहले कई मानसिक चुनौतियों के लिये तैयार रहना चाहिए : मनप्रीत

By भाषा | Updated: January 4, 2021 13:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कोविड-19 की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए कहा कि उनकी टीम को तोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले कई बाधाओं का सामना करने के लिये मानसिक तौर पर तैयार रहना चाहिए।

तोक्यो ओलंपिक खेलों को महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया था। इनका आयोजन अब जुलाई - अगस्त 2021 में होगा।

मनप्रीत ने कहा, ‘‘पिछले साल की सबसे बड़ी सीख बाहरी चीजों से अपने लक्ष्य को प्रभावित नहीं होने देना थी। कई अनिश्चितताएं हो सकती हैं लेकिन हमें केवल उन चीजों को लेकर चिंता करनी चाहिए जो हमारे नियंत्रण में हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ पाने की दिशा में काम करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल ओलंपिक खेलों से पहले कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और हमें इनके लिये मानसिक रूप से तैयार होने की जरूरत है। ’’

ओलंपिक में अब जबकि केवल 200 दिन का समय बचा है तब मनप्रीत और महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल का मानना है कि खिलाड़ियों को तोक्यो में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने होंगे।

मनप्रीत ने कहा, ‘‘अगले 200 दिन हमारी जिंदगी के महत्वपूर्ण दिन होंगे। अगर हम तोक्यो के लिये भारतीय टीम में जगह बनाना चाहते हैं तो हमें अभ्यास और प्रतियोगिता में अपना शत प्रतिशत देना होगा।’’

रानी ने सहमति जतायी कि खिलाड़ियों को अगले कुछ महीनों में अपने खेल के सभी विभागों में सुधार करना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘चार महीने तक चले पिछले राष्ट्रीय शिविर में हमने वास्तव में अपने पूर्व के स्तर तक पहुंचने के लिये कड़ी मेहनत की थी। अगले कुछ महीनों में हमारा ध्यान खेल के सभी पहलुओं पर सुधार करने पर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!