लाइव न्यूज़ :

निशानेबाजी कोच मोनाली गोरहे का 44 साल की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: May 20, 2021 18:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई कोविड-19 संक्रमण से उबर चुकी निशानेबाजी कोच और तकनीकी अधिकारी मोनाली गोरहे का गुरूवार को म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) के कारण निधन हो गया।

वह 44 वर्ष की थीं और उनके परिवार में उनकी मां और एक बहन हैं। उनका निधन भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए बड़ी क्षति है।

मोनाली कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थी, लेकिन उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्हें म्यूकोर्मिकोसिस के चपेट में आने के बाद इलाज के लिए फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले कई लोग ब्लैक फंगस के चपेट में आ रहा है। यह एक फंगल (कवक) संक्रमण है जो नाक, आंख और कई बार मस्तिष्क को प्रभावित करता है।

उनके निधन से कुछ घंटे पहले उनके पिता मनोहर गोरहे की भी कोविड-19 संक्रमण के कारण मौत हो गयी थी।

मोनाली पिस्टल कोर समूह की कोच थी।

उन्होंने इससे पहले श्रीलंकाई निशानेबाजी टीम के राष्ट्रीय कोच के रूप में भी काम किया था। उन्होंने नासिक में ‘एक्सेल शूटिंग’ नामक निशानेबाजी कोचिंग सेंटर स्थापित किया था, जहाँ वह महाराष्ट्र के सैकड़ों छात्रों को प्रशिक्षण दे रही थी।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने मोनाली और उनके पिता की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

एनआरएआई से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘बड़े दुख के साथ हम सूचित करते हैं कि कोर ग्रुप की पिस्टल कोच और कुशल तकनीकी अधिकारी मोनाली गोरहे का आज ब्लैक फंगस संक्रमण के कारण निधन हो गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह बड़े दुख की बात है कि उनके पिता का भी आज निधन हो गया। निशानेबाजी बिरादरी उनके निधन पर शोक व्यक्त करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!