लाइव न्यूज़ :

Asian Shooting Championship: 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक कोटा, निशानेबाजी में आठवां कोटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2023 14:23 IST

Asian Shooting Championship: चीन के झांग यिफान (स्वर्ण, 243.7) और लियू जिनयाओ (242.1) के बाद तीसरे स्थान पर रहते हुए भारत के लिए निशानेबाजी में आठवां ओलंपिक कोटा स्थान हासिल किया।

Open in App
ठळक मुद्दे581 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।चीन ने इस स्पर्धा में पहले ही अपने दोनों कोटा स्थान सुनिश्चित कर लिये है।भारतीयों सहित पांच निशानेबाजों में से कोई भी शीर्ष आठ में जगह नहीं बना सकीं।

Asian Shooting Championship: निशानेबाज सरबजोत सिंह ने मंगलवार को कोरिया के चांगवोन में एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता और भारत के लिए पेरिस ओलंपिक कोटा स्थान पक्का कर लिया। सरबजोत ने फाइनल में 221.1 का स्कोर किया।

वह चीन के झांग यिफान (स्वर्ण, 243.7) और लियू जिनयाओ (242.1) के बाद तीसरे स्थान पर रहते हुए भारत के लिए निशानेबाजी में आठवां ओलंपिक कोटा स्थान हासिल किया। यह पिस्टल स्पर्धा में देश का पहला ओलंपिक (2024) कोटा है। भारतीय निशानेबाज ने इससे पहले 581 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

चीन ने इस स्पर्धा में पहले ही अपने दोनों कोटा स्थान सुनिश्चित कर लिये है जबकि फाइनल में पहुंचने वाले कोरिया के दो निशानेबाजों में से एक ही कोटा हासिल करने का पात्र था। सबरजोत ने शुरुआती पांच निशानों के बाद बढ़त बना ली थी लेकिन इसके बाद चीन के दोनों खिलाड़ी उन्हें पीछे छोड़ने में सफल रहे।

महिलाओं की एयर पिस्टल स्पर्धा में केवल रैंकिंग अंक के लिए खेलने वाली भारतीयों सहित पांच निशानेबाजों में से कोई भी शीर्ष आठ में जगह नहीं बना सकीं। रिदम सांगवान (577), ईशा सिंह (576), सुरभि राव (575) क्रमश: 11वें, 13वें और 15वें स्थान पर रहे।

जबकि रुचिता विनेरकर (571) 22वें  और पलक (570) 25वें स्थान पर रहीं। पुरुष एयर पिस्टल में अन्य भारतीयों में वरुण तोमर (578) और कुणाल राणा (577) क्रमश: 16वें और 17वें स्थान पर रहे जबकि शिवा (576) 20वें और सौरभ चौधरी (569) 35वें स्थान पर रहे। 

टॅग्स :निशानेबाजीओलंपिकचीनParis
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!