लाइव न्यूज़ :

शिवा थापा अंतिम-16 में, गौरव बिधूड़ी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप से बाहर

By भाषा | Updated: September 17, 2021 20:13 IST

Open in App

बेल्लारी (कर्नाटक), 17 सितंबर पांच बार के एशियाई चैम्पियन मुक्केबाज शिवा थापा (63.5 किग्रा) ने नॉकआउट जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की तो वहीं, हरियाणा के सचिन ने शुक्रवार को विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी को हराकर यहां जारी पांचवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने अभियान का शानदार आगाज किया।

असम का प्रतिनिधित्व करने वाले थापा ने शुरूआती दौर के अपने मुकाबले में इस्पात संयंत्र खेल बोर्ड (एसपीएसबी) के शुभम ममता को नॉकआउट से हरा दिया।

मुकाबले के दौरान संतुलन बिगड़ने के बाद शुभम का चिकित्सा टीम ने इलाज किया।

टूर्नामेंट के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘उसे दर्द महसूस हो रहा है लेकिन उसे ठीक होना चाहिए। कल उसका फिर से आकलन किया जाएगा।’’

‘इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स’ में खेले जा रहे मुकाबले में खिताब के दावेदार रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के गौरव के खिलाफ 57 किग्रा भारवर्ग में सचिन ने कलात्मक खेल दिखाते हुए संयम बनाये रखा और 4-1 की जीत दर्ज की।

हरियाणा के एक अन्य मुक्केबाज और दक्षिण एशियाई खेलों के चैंपियन अंकित खटाना ने हिमाचल प्रदेश के धर्म पाल को सर्वसम्मत फैसले के आधार पर हराकर 75 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

तेलंगाना के सावियो डोमिनिक माइकल (54 किग्रा) और गोवा के अशोक पाटिल (67 किग्रा) ने भी 4-1 की समान जीत के साथ अंतिम-आठ चरण में जगह पक्की की। सावियो ने झारखंड के कृष्णा जोरा को हराया, तो वहीं अशोक पाटिल ने हिमाचल प्रदेश के मोहन चंदर को मात दी।

चैम्पियनशिप के तीसरे दिन आगे का सफर तय करने वाले अन्य मुक्केबाजों में चंडीगढ़ के कुलदीप कुमार (48 किग्रा) और सचिन भी शामिल है। कुलदीप ने राजस्थान के सुशील सहरान पर आसान जीत दर्ज की । सचिन 71 किग्रा भार वर्ग के शुरूआती दौर के मुकाबले के दौरान बिहार के रौशन कुमार के खिलाफ आक्रामक हो गए और इसी कारण रेफरी ने प्रतियोगिता रोक दी और उन्हें विजेता घोषित कर दिया।

महाराष्ट्र के मुक्केबाज निखिल दुबे (75 किग्रा) ने टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने अंतिम-16 दौर के मैच में तेलंगाना के वेणु मंडला को हराया।

इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अगले महीने बेलग्रेड में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!