लाइव न्यूज़ :

शैफाली वर्मा महिला टी20 रैकिंग में शीर्ष पर बरकरार

By भाषा | Updated: March 30, 2021 15:31 IST

Open in App

दुबई, 30 मार्च भारतीय सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच में 30 गेंदों पर 60 रन की आक्रामक पारी के दम पर मंगलवार को जारी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय की ताजा रैंकिंग में बल्लेबाजों में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

पिछले सप्ताह शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाली शैफाली ने अंतिम मैच की इस पारी के दम पर 26 रेटिंग अंक हासिल किये और अब उनके 776 रेटिंग अंक हो गये हैं। इस युवा भारतीय बल्लेबाज ने आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पर 35 अंक की बढ़त बना ली है।

शैफाली के साथ पारी की शुरुआत करने वाली स्मृति मंधाना ने 28 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाये थे। इससे वह एक पायदान ऊपर छठे स्थान पर पहुंच गयी हैं।

बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने 12 रन दे तीन विकेट लिये थे। इससे उन्होंने गेंदबाजी रैकिंग में 12 पायदान की लंबी छलांग लगायी है और वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर पहुंच गयी है। तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी भी 15 पायदान ऊपर 56वें स्थान पर पहुंच गयी है।

दक्षिण अफ्रीका ने यह श्रृंखला 2-1 से जीती थी। उसकी कप्तान सुन लुस बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान आगे 37वें जबकि तेज गेंदबाज टुमी सेखुखुने गेंदबाजी रैंकिंग में सात स्थान ऊपर 42वें नंबर पर पहुंच गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!