लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला स्थगित

By भाषा | Updated: August 24, 2021 10:21 IST

Open in App

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति और साजो सामान व तैयारियों से जुड़े मसलों के कारण यह फैसला किया गया है। अफगानिस्तान को तीन सितंबर से श्रीलंका में पाकिस्तान की मेजबानी करनी थी लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को पाकिस्तान में इस श्रृंखला का आयोजन करने पर सहमति जतायी थी।लेकिन शाम तक घटनाक्रम बदल गया और एसीबी इस नतीजे पर पहुंचा कि फिलहाल श्रृंखला को स्थगित करना ही उचित रहेगा क्योंकि उसके खिलाड़ियों को देश के शासन में बदलाव के कारण तैयारियों के लिये पर्याप्त समय नहीं मिला है। काबुल हवाई अड्डे से उड़ानें भी निलंबित हैं।एसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हामिद शिनवारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति सहित सभी परिस्थितियों पर गौर करने के बाद हमने श्रृंखला स्थगित कर दी है। ’’शिनवारी ने पहले कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि तालिबान के शासन में क्रिकेट को किसी तरह का नुकसान होगा क्योंकि वे इस खेल का समर्थन करते हैं।दोनों बोर्ड अब 2022 में इस श्रृंखला को आयोजित करने का प्रयास करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!