लाइव न्यूज़ :

सेरेना और ओसाका आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में, थीम बाहर

By भाषा | Updated: February 14, 2021 15:09 IST

Open in App

मेलबर्न, 14 फरवरी (एपी) सेरेना विलियम्स और नाओमी ओसाका ने रविवार को यहां तीन सेट तक चले मैचों में जीत दर्ज करके आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन पुरुष वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त डोमिनिक थीम का सफर चौथे दौर में थम गया।

सेरेना ने सातवीं वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका को 6-4, 2-6, 6-4 से हराकर रिकार्ड 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। उन्होंने इससे पहले आखिरी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट 2017 में आस्ट्रेलियाई ओपन में ही जीता था।

सेरेना का यह किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में चौथे दौर का 62वां मैच था जबकि सबालेंका इस दौर में अपना केवल दूसरा मैच खेल रही थी। इन दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ लेकिन आखिर में सेरेना का अनुभव उनके काम आया। क्वार्टर फाइनल में वह सिमोना हालेप या इगा स्वितेक के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी।

आस्ट्रेलियाई ओपन 2020 के उप विजेता और यूएस ओपन चैंपियन डोमिनिक थीम हालांकि ग्रिगोर दिमित्रोव से 6-4, 6-4, 6-0 से हारकर बाहर हो गये।

इससे पहले तीन बार की ग्रैंडस्लैम विजेता और तीसरी वरीयता प्राप्त नाओमी ओसाका ने दो मैच प्वाइंट बचाकर वापसी की और गर्बाइन मुगुरुजा को 4-6, 6-4, 7-5 से हराया। उन्होंने आखिरी चार गेम जीतकर शानदार वापसी की।

आस्ट्रेलियाई ओपन में 2019 की चैंपियन ओसाका आखिरी सेट में 5-3 के स्कोर पर 15-40 से पीछे थी। मुगुरुजा के पास इस तरह से दो मैच प्वाइंट थे लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पायी। ओसाका अब ताइवान की 35 वर्षीय सी सु वेई से भिड़ेगी।

गैरवरीयता प्राप्त सु वेई ने 2019 की फ्रेंच ओपन की फाइनलिस्ट मार्केटा वांड्रोसोवा को 6-4, 6-2 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। वह ओपन युग में अपने पहले ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी भी बन गयी हैं।

इस बीच पुरुष वर्ग में रूस के क्वालीफायर असलान करातसेव ने 20वीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स आगुर अलिसामी को 3-6, 1-6, 6-3, 6-3, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

यह पुरुष एकल में 1996 के बाद पहला मौका जबकि किसी खिलाड़ी ने ग्रैंडस्लैम में पदार्पण करते हुए अंतिम आठ में जगह बनायी। इससे पहले अलेक्स रादुलेस्कु ने 1996 में विंबलडन में यह करिश्मा दिखाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारतBengal Election 2026: री-पोलिंग के बावजूद फाल्टा में 21 मई को फिर से मतदान, 285 बूथों पर होगी वोटिंग; जानें कब जाएंगे नतीजे

क्राइम अलर्टSiwan Murder Case: बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा सोनू यादव, एनकाउंटर में मारा गया

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 3 मई को भी आम जनता के लिए ईंधन की कीमतें, चेक करें रेट चार्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!