लाइव न्यूज़ :

"आंसू, मुकाबला और संघर्ष..." अपने आखिरी विंबलडन मैच के बाद सानिया मिर्जा का भावुक संदेश

By शिवेंद्र राय | Updated: July 7, 2022 17:47 IST

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन नील कुपस्की और डेसिरे क्रॉजिक से मिली हार के साथ विंबलडन से विदा ली। सानिया और क्रोएशिया के मेट पाविच की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को ब्रिटेन के कुपस्की और अमेरिका की डेसिरे ने 4-6, 7-5, 6-4 से हराया था।

Open in App
ठळक मुद्देविंबलडन के सेमीफाइनल में सानिया को मिली हारसानिया मिर्जा का ये आखिरी विंबलडन थासानिया ने 2015 में मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता था

लंदन: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने हार के साथ विंबलडन से विदा ली। मिक्स डबल्स के सेमीफाइनल में सानिया और क्रोएशिया की मेट पावीच की जोड़ी को ब्रिटेन की कुपस्की और अमेरिका की डेसिरे क्रासिक की जोड़ी ने हराया। सानिया मिर्जा का ये आखिरी विंबलडन मुकाबला था। अपने आखिरी मैच के बाद सानिया ने ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट लिखा। 

सानिया मिर्जा ने लिखा है...

"आंसू, मुकाबला और संघर्ष.. हमने जो भी काम किया है वह अंत में इसके लायक है। ये इस बार विंबलडन में शामिल होने के लिए नहीं था। विंबलडन बेहद शानदार है। पिछले बीस वर्षों में यहां खेलना और जीतना सम्मान की बात है।  मैं आपको तब तक याद करूंगी जब तक हम दोबारा नहीं मिलते। "

विंबलडन ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सानिया को टैग करके ट्वीट किया और लिखा, हमारे लिए सम्मान की बात है। हमारे 2015 महिला युगल चैंपियन को उनके अंतिम विंबलडन अभियान के बाद शुभकामनाएं।

35 साल की सानिया मिर्जा भारत की सबसे कुशल महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। सानिया ने अब तक तीन मिक्स्ड डबल्स ट्रॉफी सहित छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। सानिया मिक्स्ड डबल्स में करियर स्लैम पूरा करने का लक्ष्य बना रही थीं। बता दें कि किसी एक कैटेगरी में चार खिताब जीतने को करियर स्लैम कहा जाता है।

सेमीफाइनल में सानिया और पाविच ने पहला सेट जीतने के बाद दूसरे सेट में भी 4-2 की बढ़त बना ली थी, लेकिन अगले 6 में से 5 गेम हार गए। निर्णायक सेट में सानिया और पाविच ने अपने विरोधी की सर्विस तोड़ी, लेकिन ज्यादा देर दबाव बनाकर नहीं रख सके।

35 वर्षीय भारतीय स्टार ने मार्टिना हिंगिस की जोड़ी के साथ 2015 में मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता था।

टॅग्स :सानिया मिर्ज़ाविंबलडनरिटायरमेंटशोएब मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAtal Pension Yojana: केंद्र सरकार ने 2031 तक बढ़ाई अटल पेंशन योजना की, जानें कैसे और किसे मिलेगा इसका लाभ

भारतNew Pension Scheme: इस राज्य में सरकारी शिक्षकों को मिलेगी पेंशन, ऐसे मिलेगा इस योजना का लाभ

क्रिकेटUsman Khawaja Retirement: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लेंगे संन्यास, सिडनी में खेलेंगे अपना आखिरी मैच

भारतरिटायरमेंट के बाद भी चाहते हैं रेगुलर इनकम, बेहतरीन है ये स्कीम ,होगी लाखों की बचत

क्रिकेटAndre Russell Retirement: IPL से रिटायरमेंट के बाद KKR के साथ नई भूमिका में आएंगे नजर, 'पावर कोच' के रूप में शामिल हुए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!