लाइव न्यूज़ :

संधू ने 69 का स्कोर बनाया, शुभंकर की अच्छी वापसी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 11:35 IST

Open in App

क्रॉम्वॉयर्ट (नीदरलैंड), 17 सितंबर भारत के अजितेश संधू ने डच ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में तीन अंडर 69 के स्कोर के साथ अच्छी शुरुआत की जबकि शुभंकर शर्मा ने अंतिम नौ होल में वापसी करके दो अंडर 70 का कार्ड खेला।

संधू पहले दौर के बाद संयुक्त 24वें और शुभंकर संयुक्त 36वें स्थान पर चल रहे हैं। टूर्नामेंट में भाग ले रहे तीसरे भारतीय एसएसपी चौरसिया के लिये पहला दिन अच्छा नहीं रहा तथा तीन बर्डी करने के बावजूद उनका स्कोर तीन ओवर 75 रहा।

आयरलैंड के निएल कीर्ने ने अंतिम चार होल में से तीन में बर्डी बनाकर एक शॉट की बढ़त हासिल की है। उन्होंने सात अंडर 65 का स्कोर बनाया। जर्मनी के मैक्सिमिलन कीफर और डेनमार्क के माटिन साइमनसन छह अंडर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

संधू ने 10वें होल से शुरुआत की तथा 11वें, 17वें, 18वें और पांचवें होल में बर्डी बनायी। उन्होंने एकमात्र बोगी 14वें होल में की।

शुभंकर ने भी 10वें होल से शुरुआत की लेकिन उन्होंने 11वें, 12वें और 18वें होल में बोगी कर दी। उन्होंने अंतिम नौ होल में हालांकि अच्छी वापसी की तथा चौथे, पांचवें और आठवें होल में बर्डी बनाने के साथ सातवें होल में ईगल भी हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!