लाइव न्यूज़ :

एशियाई खेल 2022 से पहले नौकायन खिलाड़ियों को विदेश में अभ्यास की अनुमति

By भाषा | Updated: December 14, 2021 14:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर खेल मंत्रालय द्वारा हाल ही में नये सिरे से गठित मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने चीन में अगले साल होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी के लिये विदेश में अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के चार नौकायन खिलाड़ियों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी ।

चार ओलंपियन के प्रस्ताव पर पौने तीन करोड़ रूपये से अधिक खर्च होंगे । मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

इन खिलाड़ियों में 49इआर विशेषज्ञ वरूण ठक्कर और केसी गणपति (एक करोड़ 34 लाख रूपये) , लेसर रेडियल विशेषज्ञ नेत्रा कुमानन (90 . 58 लाख रूपये) और लेसर स्टैंडर्ड विशेषज्ञ विष्णु सरवनन (51 . 08 लाख रूपये) शामिल हैं । यह धन उनकी यात्रा, रहने , कोच के प्रवेश शुल्क, कोच नाव चार्टर और कोच के वेतन पर खर्च होगा ।

एमओसी ने इसके साथ ही आपात आधार पर कुछ प्रस्तावों को मंजूरी दे दी ।इनमें ओलंपिक भाला फेंक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का अमेरिका में आफ सीजन अभ्यास का प्रस्ताव, महिला बैडमिंटन विश्व चैम्पियन पी वी सिंधू का स्पेन में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप में उनके फिटनेस ट्रेनर की सेवायें लेने का प्रस्ताव शामिल है ।

एमओसी ने आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में टूर्नामेंटों में भाग ले रहे बैडमिंटन खिलाड़ियों को सहायता को भी मंजूरी दे दी । शिखा गौतम, अश्विनी भट, प्रियांशु, विष्णु वर्धन, कृष्णा प्रसाद, ईशान, साइ प्रतीक, पी गायत्री, त्रिशा, तनीषा, रूतुपर्णा और सामिया फारूकी के अभ्यास दौरे पर करीब 45 लाख रूपये खर्च आयेगा ।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में सोमवार को हुई बैठक में अभिनव साठे को तब तक भारतीय पुरूष हॉकी टीम का फिजियो बनाये रखने को भी मंजूरी दे दी गई जब तक उनकी फीस एसीटीसी के मार्फत दी जा रही है ।

स्कीट निशानेबाज गुरजोत सिंह का कारतूस और क्ले टारगेट मुहैया कराने का अनुरोध भी मान लिया गया जिस पर करीब दो लाख 23 हजार रूपये खर्च होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!