लाइव न्यूज़ :

सहदेव यादव भारतीय भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

By भाषा | Updated: October 4, 2021 19:00 IST

Open in App

नोएडा, चार अक्टूबर अनुभवी खेल प्रशासक सहदेव यादव को सोमवार को सर्वसम्मति से भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) का अध्यक्ष चुना गया। उनका कार्यकाल चार साल का होगा।

शहर के एक होटल में आम परिषद की बैठक के दौरान चुनाव में आनंद गौड़े को महासंघ का महासचिव और नरेश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस दौरान कुल 10 उपाध्यक्ष, चार संयुक्त सचिव और कार्यकारी समिति के लिए सात सदस्य भी चुने गए।

चुनाव निर्वाचन अधिकारी नरिंदर पॉल कौशिक, न्यायाधीश (सेवानिवृत्त), दिल्ली जिला न्यायालय द्वारा आयोजित किए गए थे।

चुनाव के दौरान भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पर्यवेक्षक के रूप में संयुक्त सचिव राकेश गुप्ता मौजूद थे।

भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने हाल ही में तोक्यो ओलंपिक के दौरान भारत का पहला ओलंपिक पदक जीता था। उन्होंने 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठShani 2026 Predictions: नए साल में शनि इन 3 राशियों के लिए बनेगा वरदान, करियर में ग्रोथ और आर्थिक लाभ के बड़े संकेत

क्रिकेटचिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से टक्कर, रिकॉर्ड 12वां खिताब झोली में डालना चाहेगी टीम इंडिया, सुबह 10.30 बजे शुरू होगा मैच, वैभव सूर्यवंशी पर नजर

क्रिकेटक्या टी20 में हमेशा के लिए दरवाजे बंद?, शुभमन गिल, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज क्या करेंगे?

भारतकश्मीर में ‘चिल्ला-ए-कलां’ शुरू?, घाटी में पड़ने वाली 40 दिनों की भीषण सर्दी क्या होती है?

विश्वVIDEO: बांग्लादेश के ढाका में उस्मान हादी के जनाज़े में भारी हुजूम, मुहम्मद यूनुस भी मौजूद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!