लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण से उबरे साहा, इंग्लैंड दौरे के लिये उपलब्ध

By भाषा | Updated: May 18, 2021 11:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई विकेटकीपर बल्लेबाज रिधिमान साहा कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके हैं और अगले महीने भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे के लिये उपलब्ध रहेंगे ।

साहा दिल्ली के एक होटल में पंद्रह दिन पृथकवास में रहने के बाद कोलकाता पहुंच गए । उन्हें फिट रहने की शर्त पर इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम में रखा गया है ।

36 वर्ष के साहा इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे । साहा के करीबी सूत्र ने बताया ,‘‘ रिधिमान कल घर लौट आये ।वह दो सप्ताह दिल्ली के एक होटल में पृथकवास पर थे ।’’

साहा को मुंबई में रवानगी से पहले बायो बबल में जाने के लिये आरटी पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट की जरूरत थी ।

भारतीय टीम साउथम्पटन में 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलेगी ।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला अगस्त में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!