लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो ने दिलायी पुर्तगाल को जीत, बेल्जियम और नीदरलैंड भी जीते

By भाषा | Updated: March 31, 2021 10:54 IST

Open in App

मैड्रिड, 31 मार्च (एपी) बेल्जियम और नीदरलैंड ने विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाईंग मैचों में मंगलवार को बड़ी जीत दर्ज की जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल दागकर पुर्तगाल को लक्समबर्ग पर 3-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी।

बेल्जियम ने बेलारूस को 8-0 से रौंदकर ग्रुप ई में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा जबकि नीदरलैंड ने जिब्राल्टर को 7-0 से करारी शिकस्त दी और वह ग्रुप जी में तुर्की के बाद दूसरे स्थान पर है।

आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले लक्समबर्ग ने पुर्तगाल के खिलाफ बढ़त हासिल करके एक और उलटफेर की उम्मीद जगायी थी। पुर्तगाल ने हालांकि डिएगो जोल्टा, रोनाल्डो और जाओ पालिन्हा के गोल की मदद से ग्रुप ए में सर्बिया के साथ अपना शीर्ष स्थान बनाये रखा। सर्बिया ने एक अन्य मैच में अजरबेजान को 2-1 से हराया।

तुर्की ने लाटविया के खिलाफ अपना मैच 3-3 से ड्रा खेला। तुर्की की तरह रूस भी लगातार तीसरी जीत दर्ज करने में असफल रहा। उसे स्लोवाकिया ने 2-1 से पराजित किया।

रूस अब ग्रुप एच में क्रोएशिया के साथ शीर्ष पर है। क्रोएशिया ने एक अन्य मैच में माल्टा को 3-0 से शिकस्त दी। साइप्रस ने स्लोवानिया को 1-0 से हराकर ग्रुप में अपनी पहली जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनेशनल हेराल्ड मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होगा?, पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा-भारत में ऐसा नहीं हो सकता चोरी करके आदमी बच जाए

ज़रा हटकेगाजीपुर ग्राम पंचायतः 26 जनवरी से 15 गांवों की बहुओं-लड़कियों के कैमरा वाले मोबाइल बैन?, सुजनाराम चौधरी ने कहा-शादियों, सामाजिक कार्यक्रमों या पड़ोसी घर भी नहीं...

विश्व2021 में चीन छोड़कर हांगकांग, इक्वाडोर और बहामास होते हुए छोटी नाव से फ्लोरिडा पहुंचा गुआन हेंग?, शिनजियांग के निरोध केंद्रों का गुप्त रूप से वीडियो यूट्यूब पर जारी कर चीनी सच को दिखाया?

क्रिकेटसीरीज पर 3-0 से कब्जा, 2 मैच बाकी?, ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन को किया बाहर, इन खिलाड़ियों को मौका, स्मिथ सभालेंगे कप्तानी

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!