लाइव न्यूज़ :

विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने से चूके पुर्तगाल से रोनाल्डो को वापसी की उम्मीद

By भाषा | Updated: November 15, 2021 18:29 IST

Open in App

लिस्बन, 15 नवंबर (एपी) सर्बिया के खिलाफ फुटबॉल विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में आखिरी क्षणों में हुए गोल से आश्चर्यजनक हार का सामना करने के बाद दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को उम्मीद है कि उनकी टीम शानदार वापसी कर कतर में खेलने जाने वाले विश्व कप का टिकट पक्का करेगी।

अलेक्सांद्र मित्रोविच के 90वें मिनट में हेडर से किये गये गोल से सर्बिया ने लिस्बन में खेले गये इस मैच में 2-1 से जीत दर्ज करके विश्व कप में सीधे प्रवेश किया।

पुर्तगाल को क्वालीफाई करने के लिये केवल ड्रा की जरूरत थी लेकिन मैच के आखिरी क्षणों में उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

पुर्तगाल के पास अब भी क्वालीफाई करने का मौका है लेकिन इसके लिये उसे मार्च में 12 टीमों की प्लेऑफ में शीर्ष चार टीमों में जगह बनानी होगी।

रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ फुटबॉल ने हमें बार-बार दिखाया है कि कभी-कभी सबसे कठिन रास्ते वही होते हैं जो हमें सबसे वांछित परिणामों की ओर ले जाते हैं।’’

इस 36 साल के खिलाड़ी के लिए यह आखिरी विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट हो सकता है। उन्होंने  2006 से लगातार चार बार इस टूर्नामेंट में भाग लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले मैच का परिणाम निराशाजनक था, लेकिन इतना निराशाजनक भी नहीं कि हमारा मनोबल तोड़ सके।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य 2022 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना है और हमें पता है कि इसे पूरा करना होगा। कोई बहाना नहीं। पुर्तगाल कतर जाने की तैयारी में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!