लाइव न्यूज़ :

रोम ओलंपियन और पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल कोच एसएस हकीम का निधन

By भाषा | Updated: August 22, 2021 12:09 IST

Open in App

पूर्व भारतीय फुटबॉलर और 1960 के रोम ओलंपिक में भाग लेने वाले सैयद शाहिद हकीम का गुलबर्गा के एक अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। हकीम साब नाम से लोकप्रिय सैयद शाहिद हकीम 82 वर्ष के थे। उन्हें हाल में दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें गुलबर्गा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।हकीम पांच दशक तक भारतीय फुटबॉल से जुड़े रहे। वह बाद में कोच बने और उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। वह एशियाई खेल 1982 में पी के बनर्जी के साथ सहायक कोच थे और बाद में मर्डेका कप के दौरान राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच बने।घरेलू स्तर पर कोच के रूप में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन महिंद्रा एंड महिंद्रा (अब महिंद्रा यूनाईटेड) की तरफ से रहा जबकि उनके रहते हुए टीम ने 1988 में ईस्ट बंगाल की मजबूत टीम को हराकर डूरंड कप जीता था। वह सालगावकर के भी कोच रहे। वह फीफा के अंतरराष्ट्रीय रैफरी भी रहे और उन्हें प्रतिष्ठित ध्यान चंद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।वायु सेना के पूर्व स्क्वाड्रन लीडर हकीम भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक भी रहे। वह अंडर-17 फीफा विश्व कप से पहले परियोजना निदेशक भी रहे।हकीम सेंट्रल मिडफील्डर के रूप में खेला करते थे लेकिन सच्चाई यह है कि उन्होंने 1960 रोम ओलंपिक में खेलने का मौका नहीं मिला था। संयोग से तब कोच उनके पिता सैयद अब्दुल रहीम थे। इसके बाद वह एशियाई खेल 1962 में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में जगह बनाने से चूक गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारजीएसटी दरों में कटौती, वाहन कीमत में कमी?, त्योहार में झमाझम बिक रहे कार, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की बंपर कमाई

कारोबारकीमतों में 2.4 लाख रुपये की कटौती, महिंद्रा और टाटा के बाद हुंदै मोटर इंडिया ने दिया तोहफा, देखिए रेट लिस्ट

कारोबारकारों की कीमतों में 1.56 लाख तक की हुई कटौती, GST दर में बदलाव के बाद टाटा मोटर्स से लेकर महिंद्रा तक, कार निर्माता कंपनियों ने जारी की कारों की नई कीमतें

कारोबारबोलेरो/नियो में 1.27, एक्सयूवी3एक्सओ में 1.56, थार में 1.35 लाख और स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत में 1.01 लाख रुपये की कटौती, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 22 सितंबर से पहले दिया गिफ्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!