लाइव न्यूज़ :

रितु फोगाट एमएमए फाइनल में स्टैम्प फेयरटेक्स का सामना करेंगी

By भाषा | Updated: November 27, 2021 15:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली 27 नवंबर भारत की पूर्व पहलवान रितु फोगाट तीन दिसंबर को ‘वन विमेंस एटम वेट (48 किग्रा वर्ग) वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप  (मिक्स्ड मार्शल आर्ट) फाइनल’ में किक-बॉक्सिंग विश्व चैंपियन थाईलैंड की स्टैम्प फेयरटेक्स से भिड़ेंगी।

फेयरटेक्स   ‘मॉय थाई’ की पूर्व विश्व चैंपियन भी हैं। ‘मॉय थाई’ भी मार्शल आर्ट का एक रूप है जिसकी उत्पत्ति थाईलैंड में हुई थी। इसे ‘आठ अंगों की कला’ कहा जाता है।

विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज रितु ने कहा कि वह सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में 48 किग्रा वर्ग के अपने आगामी मुकाबले की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

यहां जारी विज्ञप्ति में रितु ने कहा, ‘‘ भारत से अब तक कोई महिला एमएमए चैंपियन नहीं बनी है और अब मेरे पास इस स्थिति को बदलने और वैश्विक मंच पर भारतीय महिला को पहचान दिलाने का मौका है।  मैं भारत को गौरवान्वित करने की पूरी कोशिश करूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं बहुत लंबे समय से फाइनल के लिए तैयारी कर रही हूं और  मैंने पिछले दो वर्षों से अनगिनत घंटों तक प्रशिक्षण लिया है।’’

उनके प्रतिद्वंद्वी, फेयरटेक्स को इस भार वर्ग में सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

भारत की 27 साल की खिलाड़ी ने कहा कि कुश्ती के अनुभव के कारण वह थाईलैंड की प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ फायदे में रहेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘फेयरटेक्स निश्चित रूप से एक  मजबूत प्रतिद्वंद्वी है लेकिन उसके पास उस तरह का कुश्ती का अनुभव और पृष्ठभूमि नहीं है जो मैंने पिछले सात वर्षों में  हासिल किया है। मुझे यकीन है कि मेरी बेहतर कुश्ती की पृष्ठभूमि से मुझे फायदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!