लाइव न्यूज़ :

रीजीजू ने खिलाड़ियों से कहा, अन्य देशों के कोविड-19 नियम कभी मत तोड़ो

By भाषा | Updated: May 11, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने भारतीय खिलाड़ियों को ट्रेनिंग या प्रतियोगिता के लिए यात्रा करते हुए दूसरे देशों के कोविड-19 नियमों को तोड़ने के खिलाफ मंगलवार को चेताया।

आज ही क्रोएशिया दौरे पर गए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले निशानेबाजों को सफल दौरे के लिए शुभकामना देते हुए रीजीजू ने ट्वीट किया।

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘सुरक्षित यात्रा। अन्य देशों के कोविड-19 नियमों को कभी मत तोड़ो। ट्रेनिंग पर ध्यान लगाओ, ध्यान लगाओ और सुरक्षित रहो। हम अपने खिलाड़ियों और कोचों को सभी जरूरत समर्थन मुहैया कराएंगे। आप सभी को शुभकामनाएं।’’

बेंगलुरू एफसी के खिलाड़ियों ने माले में पृथकवास से जुड़े मेजबान शहर के नियमों का उल्लंघन किया था जिसके बाद ईगल्स एफसी के खिलाफ टीम के एएफसी कप प्ले आफ मुकाबले को स्थगित कर दिया गया जिसके बाद रीजीजू ने यह टिप्पणी की। टीम हालांकि अपने बर्ताव के लिए माफी मांग चुकी है।

मालदीव के खेल मंत्री अहमद माहलूफ ने बेंगलुरू एफसी को देश से जाने को कहा था जब उसके दो खिलाड़ी और एक सहयोगी स्टाफ के सदस्य को पृथकवास के नियम तोड़कर माले की सड़कों पर घूमते देखा गया था और उनकी फोटो खींची गई थी।

क्लब के मालिक पार्थ जिंदल ने कहा था कि नियमों का उल्लंघन करने वाले क्लब के विदेशी खिलाड़ी थे।

यह प्ले आफ मुकाबला मंगलवार को कहा था लेकिन माहलूफ के बयान के बाद से स्थगित कर दिया गया जिन्होंने उल्लंघन को ‘अस्वीकार्य’ करार दिया था।

क्लब ने बाद में बिना शर्त माफी मांगी और नियम तोड़ने वाले खिलाड़ियों तथा सहयोगी स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!