लाइव न्यूज़ :

रीजीजू को तोक्यो ओलंपिक में दोहरे अंक में पदक जीतने की उम्मीद

By भाषा | Updated: April 14, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल खेल मंत्री किरेन रीजीजू आगामी तोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों से दोहरे अंक में पदक जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।

रीजीजू ने बुधवार को कहा कि सरकार ने ओलंपिक की तैयारियों के लिये देश के खिलाड़ियों को सभी संभव सहयोग मुहैया कराया है और भारत के लिये इन खेलों को ‘यादगार’ बनाना अब उनका काम है।

मंत्री ने कहा, ‘‘हम इस ओलंपिक को बहुत, बहुत यादगार बनाना चाहते हैं और ये एथलीट हैं जो सुनिश्चित करेंगे कि तोक्यो ओलंपिक भारत के लिये सबसे ‘यादगार’ ओलंपिक बन जायें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रालय की ओर से हमने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों और जो खिलाड़ी क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में भाग ले रहें, उन्हें सबकुछ जरूरी चीजें मुहैया कराने की कोशिश की है। हमारी प्राथमिकता अपने खिलाड़ियों की सभी जरूरतों को पूरा करने की है। ’’

रीजीजू ने यह बातें तोक्यो ओलंपिक के लिये 100 दिनों की उलटी गिनती के मौके पर आयोजित एक वर्चुअल वेबिनार के दौरान कहीं जिन्हें 23 जुलाई से शुरू होना है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सुनिश्चित किया है कि तोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को किसी भी तरह की कमी नहीं हो। लेकिन हमें तोक्यो ओलंपिक में रिकार्ड बनाना होगा। भारत को दोहरे अंक से ज्यादा पदक जीतने चाहिए। ’’

खेल मंत्री ने ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को दिये अपने संदेश में कहा, ‘‘हम आपके लिये सबकुछ कर रहे हैं, आपको दोहरे अंक में पदक जीतकर घर लाने होंगे। आपको जो चाहिए, हम आपको देंगे लेकिन आपकी ओर से प्रयास में कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!