लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में कोविड पीड़ितों की मदद कर रहे हैं रेनेडी सिंह

By भाषा | Updated: May 24, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई भारत के पूर्व मिडफील्डर रेनेडी सिंह कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपने घरेलू राज्य मणिपुर की जंग में मदद कर रहे हैं और आक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम करने में व्यस्त हैं।

इस फुटबॉलर को मुश्किल समय में टीम की मदद करने की उनकी क्षमता के लिए जाना जाता था और भारत के लिए आखिरी बार खेलने के लगभग एक दशक बाद भी उनकी यह आदत नहीं बदली है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रेनेडी के हवाले से कहा, ‘‘यह सभी के लिए मुश्किल समय है। हमारे अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी बिना थके लगातार काम कर रहे हैं। इस समय हमें आगे बढ़कर जिस तरह भी संभव हो उनकी मदद करनी चाहिए। ’’

भारतीय फुटबॉल टीम के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘हमारे विभिन्न क्षेत्रों के मित्र हैं जैसे चिकित्सक, पुलिस अधिकारी, आईएएस अधिकारी, व्यवसायी- सभी मदद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विदेशों में मौजूद मणिपुर के लोगों के साथ मणिपुर और पूरे देश के लोग आगे बढ़कर जैसे भी संभव हो योगदान दे रहे हैं। हम आक्सीजन सिलेंडर खरीदने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें सौंप रहे हैं जिन्हें इसकी जरूरत है, विशेषकर अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को।’’

पूर्वोत्तर राज्यों में स्थिति काफी अच्छी नहीं है और यहां मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य की भौगोलिक स्थिति से भी मुश्किलें बढ़ रही हैं।

रेनेडी ने कहा, ‘‘महामारी के कारण मणिपुर अन्य स्थानों से थोड़ा कट गया है। हमारी सरकार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है लेकिन सभी चीजों में समय लगता है। हमारे पास राज्य में तीन आक्सीजन प्लांट हैं लेकिन उनकी क्षमता काफी अधिक नहीं है। अस्पताल आक्सीजन की सुविधा वाले बेड में इजाफा करने में भी सक्षम नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!