लाइव न्यूज़ :

आईएसएल-सात में स्थानान्तरण शुल्क पर खर्च हुए रिकार्ड 9.5 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: February 11, 2021 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2020-21 के सत्र में स्थानान्तरण शुल्क में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली और क्लबों ने खिलाड़ियों को खरीदने में 9.5 करोड़ रुपये खर्च किये जो कि पिछले सत्र की तुलना में छह गुना अधिक है।

पिछले वर्षों तक भारतीय फुटबॉल में घरेलू और विदेशी खिलाड़ियों को मुफ्त स्थानान्तरण पर लेने का चलन था जिसका मतलब था कि क्लब अन्य क्लबों को स्थानान्तरण शुल्क देने से बचते थे और इसके बजाय ऐसे खिलाड़ियों को अनुबंधित करने पर ध्यान देते थे जिनका करार समाप्त हो गया हो।

लेकिन 2020-21 सत्र के दौरान आईएसएल क्लबों ने खिलाड़ियों के स्थानान्तरण पर पिछले सत्र की तुलना में छह गुना अधिक 9.5 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की। पिछले सत्र में इस पर केवल 1.4 करोड़ रुपये ही खर्च किये गये थे।

कोरोना वायरस महामारी के कारण वित्तीय स्थिति प्रभावित होने के बावजूद खिलाड़ियों की बिक्री से होने वाले राजस्व में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई और यह 2.6 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु में डीएमके का दूसरा कार्यकाल, टीवीके का प्रदर्शन AIADMK से रहेगा बेहतर, देखें टुडे चाणक्य एग्जिट पोल का परिणाम

कारोबारअब नागपुर के बच्चों को पढ़ाएगी एआई टीचर ‘आइरिस’

विश्वपाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि भारत उनसे बेहतर तरीके से कैसे कर रहा है ऊर्जा संकट का सामना

ज़रा हटके8वीं कक्षा की छात्रा के साथ इश्क की पढ़ाई पढ़ने लगे शादीशुदा शिक्षक, फरार, इंसाफ की दस्तक लेकर दर-दर भटक शिक्षक की पत्नी

भारतWest Bengal Elections 2026: मां, माटी और मानुष की चौथी सरकार?, 4 मई मतगणना से पहले सीएम ममता बोलीं, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!