लाइव न्यूज़ :

रीयाल मैड्रिड का विजय अभियान जारी, बार्सिलोना हारा

By भाषा | Updated: December 5, 2021 10:33 IST

Open in App

बार्सिलोना, पांच दिसंबर (एपी) रीयाल मैड्रिड ने करीम बेंजेमा के चोटिल होने के बावजूद विनिसियस जूनियर और लुका जोविच के गोल की मदद से रीयाल सोसिडाड को 2-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

विनिसियस और जोविच ने दूसरे हाफ के शुरू में गोल करके रीयाल मैड्रिड को सभी प्रतियोगिताओं में लगातार आठवीं जीत दिलायी। इससे वह अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी सेविला से आठ अंक आगे हो गया है।

रीयाल मैड्रिड की जीत से पहले एटलेटिको मैड्रिड और बार्सिलोना को अपने घरेलू मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड को मालोर्का ने 2-1 से हराया। इस हार के बाद वह रीयाल मैड्रिड से 10 अंक पीछे चौथे स्थान पर खिसक गया है।

बार्सिलोना तो अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड से 16 अंक पीछे है। उसे रीयाल बेटिस ने 1-0 से पराजित किया। झावी हर्नाडेज के कोच बनने के बाद बार्सिलोना की यह पहली हार है।

बेटिस इस जीत से सेविला के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। सेविला ने एक अन्य मैच में विल्लारीयाल को 1-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!