लाइव न्यूज़ :

मोहम्मडन स्पोर्टिंग के सामने रीयल कश्मीर एफसी की कड़ी चुनौती

By भाषा | Updated: February 27, 2021 17:45 IST

Open in App

कोलकाता, 27 फरवरी शीर्ष छह में जगह बनाने की कोशिशों में जुटी मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम रविवार को यहां आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में अब तक अजेय रीयल कश्मीर एफसी की कड़ी चुनौती का का सामना करेगी।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने लगातार दो मैच गंवाने के बाद पिछले मैच में सूरज रावत के अंतिम लम्हों में दागे गोल की बदौलत चेन्नई सिटी को हराया।

मोहम्मडन की टीम नौ मैचों में 13 अंक के साथ छठे स्थान पर है। आइजोल एफसी की टीम और मोहम्मडन के बीच अंकों का अधिक अंतर है इसलिए शीर्ष छह में जगह सुनिश्चित करने के लिए उसे वह काम करना होगा जो इस सत्र में अब तक कोई नहीं कर पाया है और यह है रीयल कश्मीर को हराना।

मौजूदा पहले चरण के बाद शीर्ष छह में रहने वाली टीमों को एक दूसरे के खिलाफ एक मैच और खेलने को मिलेगा। दोनों चरणों के अंकों को जोड़कर चैंपियन टीम का फैसला होगा।

दूसरी तरफ रीयल कश्मीर की टीम आइजोल एफसी के खिलाफ अपने पिछले मैच में 3-1 की जीत के साथ शीर्ष छह में जगह पक्की कर चुकी है। टीम 17 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। चर्चिल ब्रदर्स की टीम शीर्ष पर है जिसके 19 अंक हैं।

शीर्ष छह में जगह सुनिश्चित होने के बावजूद रीयल कश्मीर की टीम मोहम्मडन के खिलाफ अधिक से अधिक अंक जुटाना चाहेगी क्योंकि दोनों चरणों के अंक जोड़कर चैंपियन टीम का फैसला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!