लाइव न्यूज़ :

रंजीता, उवेना एएफसी महिला एशियाई कप के लिए मैच अधिकारी नियुक्त

By भाषा | Updated: December 15, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर भारत की रंजीता थेकचाम और उवेना फर्नांडिस को 20 जनवरी से मुंबई और पुणे में होने वाले एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए मैच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

रंजीता को रैफरी की सूची में जगह मिली है जबकि उवेना महाद्वीप की इस शीर्ष प्रतियोगिता में सहायक रैफरी की भूमिका निभाएंगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

रंजीता ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘एएफसी की सभी नियुक्तियां महत्वपूर्ण होती हैं लेकिन यह अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत मेजबान है और मुझे घरेलू सरजमीं पर भूमिका निभाने का मौका मिलेगा।’’

टूर्नामेंट के दौरान क्वार्टर फाइनल से वीएआर (वीडियो सहायक रैफरी) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

दूसरी बार एएफसी एशियाई कप में भूमिका निभाने जा रही उवेना ने कहा, ‘‘हम आधुनिक वीएआर प्रणाली के बारे सीखने और अपने कौशल में सुधार के मौके को लेकर उत्सुक हैं।’’

दो मैच अधिकारियों के अलावा मारिया रेबेलो छह फरवरी को खत्म होने वाले टूर्नामेंट में रैफरी के विश्लेषक की भूमिका निभाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!