लाइव न्यूज़ :

राजस्थान ने हिमाचल को हराकर विजय अभियान जारी रखा

By भाषा | Updated: November 6, 2021 18:02 IST

Open in App

वड़ोदरा, छह नवंबर राजस्थान ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप सी में शनिवार को यहां हिमाचल प्रदेश को सात विकेट से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

राजस्थान ने इससे पहले झारखंड और जम्मू एवं कश्मीर को हराया था।

राजस्थान ने हिमाचल को छह विकेट पर 136 रन ही बनाने दिये और फिर केवल 14.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। उसकी तरफ से दीपक हुड्डा ने नाबाद 70 और महिपाल लोमरोर ने 39 गेंदों पर 55 रन बनाये।

इससे पहले हिमाचल की तरफ से प्रशांत चोपड़ा (53) और कप्तान ऋषि धवन (26) ही उपयोगी योगदान दे पाये।

ग्रुप सी के एक अन्य मैच में जम्मू एवं कश्मीर ने उमरान मलिक (22 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी और परवेज रसूल (18 रन देकर तीन विकेट और नाबाद 34 रन) के आलराउंड खेल से हरियाणा को सात विकेट से हराया।

हरियाणा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन ही बना पायी। जम्मू एवं कश्मीर ने 17 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

एक अन्य मैच में आंध्र ने झारखंड को आठ रन से पराजित किया। आंध्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीकर भरत के 48 और अश्विन हेब्बर के 45 रन की मदद से चार विकेट पर 165 रन बनाये।

इसके जवाब में झारखंड इशांक जग्गी के 62 और उत्कर्ष सिंह के 43 रन के बावजूद नौ विकेट पर 157 रन ही बना पाया। आंध्र की तरफ से सी स्टीफन और हरिशंकर रेड्डी ने तीन – तीन विकेट लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!