लाइव न्यूज़ :

गुलाबी गेंद से अभ्यास मैच में शतक जमाकर आत्मविश्वास बढा : पंत

By भाषा | Updated: December 14, 2020 11:19 IST

Open in App

सिडनी, 14 दिसंबर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा है कि गुलाबी गेंद से खेले गए अभ्यास मैच में आक्रामक शतक जमाकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के लिये उनका आत्मविश्वास बढा है ।

इस साल यूएई में आईपीएल में फॉर्म और फिटनेस के लिये जूझते रहे पंत ने आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच में 73 गेंद में 103 रन बनाये थे ।

भारत को अब एडीलेड में दिन रात के टेस्ट के लिये विकेटकीपर के तौर पर पंत और रिधिमान साहा में से चुनना है ।

पंत ने बीसीसीआई की वेबसाइट पर कहा ,‘‘ जब मैं बल्लेबाजी के लिये उतरा तो काफी ओवर थे । हनुमा विहारी और मैं अच्छी साझेदारी बनाना चाहते थे और देर तक टिककर खेलना चाहते थे । मैने धीरे धीरे आत्मविश्वास हासिल कर लिया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस शतक से आत्मविश्वास काफी बढा है । मैं एक महीने से आस्ट्रेलिया में हूं लेकिन गले में अकड़न के कारण पहला अभ्यास मैच नहीं खेल सका था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पहली पारी में दुर्भाग्यशाली रहा क्योंकि मुझे लगता है कि मैं पगबाधा आउट नहीं था । दूसरी पारी में लंबा खेलने के इरादे से ही उतरा था और नतीजा सामने है ।’’

पंत ने कहा कि गुलाबी गेंद से अभ्यास मैच खेलना जरूरी था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, बल्लेबाजों को अच्छा अभ्यास मिल गया । सभी का प्रदर्शन अच्छा रहा और यह अभ्यास काफी जरूरी था क्योंकि दूधिया रोशनी में खेलना थोड़ा मुश्किल होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!