लाइव न्यूज़ :

रानी के गोल से महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना की जूनियर टीम से मैच ड्रा खेला

By भाषा | Updated: January 20, 2021 12:37 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 20 जनवरी भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेनल्टी कार्नर पर कई मौके गंवाने के बाद कप्तान रानी रामपाल के चौथे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में किये गये गोल की मदद से आखिर में अर्जेंटीना की जूनियर टीम के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रा खेला।

भारतीय टीम यह लगातार दूसरा ड्रा मैच है। उसने दौरे का पहला मैच 2-2 से ड्रा खेला था।

भारत ने आक्रामक शुरुआत की और पहले मिनट में ही पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन गुरजीत कौर के ताकतवर शॉट को अर्जेंटीनी गोलकीपर ने रोक दिया। इसके बाद पांचवें मिनट में दीप ग्रेस एक्का का पेनल्टी कार्नर पर लिया गया शॉट बाहर चला गया।

इसके तुरंत बाद अर्जेंटीनी टीम को तीन पेनल्टी कार्नर मिले जिसमें से वह अंतिम वाले को गोल में बदलने में सफल रही। इस तरह से अर्जेंटीना ने 13वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली थी।

भारत ने दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भी गोल करने के कई मौके बनाये लेकिन वह अर्जेंटीनी गोल में सेंध लगाने में नाकाम रहा।

भारतीय टीम को 37वें, 43वें, 48वें और 58वें मिनट में पेनल्टी कार्नर भी मिले लेकिन आखिर में उसे 58वें मिनट में बराबरी का गोल करने में सफलता मिली। रानी ने यह गोल नवनीत कौर के पास पर किया।

भारत अगला मैच 23 जनवरी को अर्जेंटीना बी टीम से खेलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!