लाइव न्यूज़ :

पुजारा ने दिखायी फॉर्म, भारत वापसी की राह पर

By भाषा | Updated: August 27, 2021 23:12 IST

Open in App

पिछले लंबे समय से रन बनाने के लिये जूझ रहे चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली की पूरे दृढ़ संकल्प के साथ की गयी बल्लेबाजी से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में पहली पारी में 354 से पिछड़ने के बावजूद शुक्रवार को तीसरे दिन दमदार वापसी की उम्मीद जगायी। भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 215 रन बनाये हैं और वह अभी इंग्लैंड से 139 रन पीछे है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 432 रन बनाकर विशाल बढ़त हासिल की थी। भारत पहली पारी में 78 रन पर आउट हो गया था।पुजारा 181 गेंदों पर 91 रन बनाकर खेल रहे हैं जो उनका पिछली 36 पारियों में सर्वाधिक स्कोर है। कोहली ने 94 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाये हैं। इन दोनों ने अब तक तीसरे विकेट के लिये 99 रन जोड़े हैं। पुजारा ने इससे पहले रोहित शर्मा (156 गेंदों पर 59 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिये 82 रन की साझेदारी करके टीम को शुरुआती झटके से उबारा था। भारत ने बेहद सतर्क और सुलझी शुरुआत करने के बाद लंच से पहले आखिरी गेंद पर केएल राहुल (54 गेंदों पर आठ रन) का विकेट गंवा दिया था। भारत ने दूसरे सत्र में कोई विकेट नहीं गवाया लेकिन चाय के विश्राम के तुरंत बाद रोहित पवेलियन लौट गये। ओली रोबिन्सन (40 रन देकर एक विकेट) ने उन्हें पगबाधा आउट किया और ‘रिव्यू’ भी उनके पक्ष में नहीं गया। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया।इसके बाद हालांकि पुजारा और कोहली ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया जिसकी निराशा उसके कप्तान जो रूट के चेहरे पर साफ दिख रही थी। लेकिन भारत ने अभी तक 80 ओवर खेल लिये हैं और इंग्लैंड शनिवार की सुबह नयी गेंद के साथ उतरेगा। ऐसे में पहला सत्र भारत के लिये काफी महत्वपूर्ण होगा।पुजारा ने अपनी हालिया बल्लेबाजी शैली के विपरीत ढीली गेंदों पर कुछ करारे शॉट लगाकर आकर्षक शुरुआत की। उन्होंने जेम्स एंडरसन पर मिडविकेट क्षेत्र में चौका लगाकर खाता खोला और फिर क्रेग ओवरटन (35 रन देकर एक विकेट) पर फ्लिक करके पुराने पुजारा की झलक दिखायी। उनके लेट कट और ड्राइव भी दर्शनीय थे। पुजारा ने ओवरटन पर स्क्वायर लेग क्षेत्र में चौका लगाकर अपना 30वां और 12 पारी के बाद पहला अर्धशतक पूरा किया। एंडरसन ने जब चाय के विश्राम के बाद गेंद संभाली तो कोहली और पुजारा ने दो-दो चौके जड़े। पुजारा ने अब तक अपनी पारी में 15 और कोहली ने छह चौके लगाये हैं। पिछले लंबे समय से रन बनाने के लिये जूझ रहे कप्तान कोहली भी बड़ी पारी खेलने के उद्देश्य से मैदान पर उतरे थे। उन्होंने शुरू में संयमित होकर बल्लेबाजी की और पुजारा की राह पर चलते हुए ढीली गेंदों का इंतजार किया। रोहित ने सहज बल्लेबाजी की लेकिन फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। सुबह एंडरसन पर खूबसूरत कवर ड्राइव और रॉबिन्सन पर छक्का लगाने वाले ‘हिटमैन’ ने सैम करेन पर लगातार दो चौके लगाने के बाद एक रन लेकर अपना 14वां अर्धशतक पूरा किया।सुबह राहुल ने रोहित की सलाह पर पगबाधा की सफल अपील के खिलाफ डीआरएस लिया जो कि सफल रहा। राहुल हालांकि क्रीज पर किसी भी समय सहज नहीं दिखे और आखिर में ओवरटन की खूबसूरत गेंद उन्हें पवेलियन की राह दिखा गयी। ओवरटन की गेंद राहुल के बल्ले को चूमकर स्लिप में गयी जहां जॉनी बेयरस्टॉ ने डाइव लगाकर उसे एक हाथ से कैच किया।इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 423 रन से आगे बढ़ायी और नौ रन जोड़कर बाकी बचे दोनों विकेट गंवाये। मोहम्मद शमी (95 रन देकर चार विकेट) ने ओवरटन (32) को पगबाधा आउट किया जबकि जसप्रीत बुमराह (59 रन देकर दो विकेट) ने अगले ओवर में रॉबिन्सन (शून्य) की गिल्लियां बिखेरी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट36 मैच में 25 जीत, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत रिकॉर्ड?, वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ MI की 11वीं जीत?

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

क्रिकेटरहाणे के 67 रन बेकार! मुंबई ने 19.1 ओवर में कर दिया काम तमाम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!