लाइव न्यूज़ :

नेमार के दो गोल से पीएसजी ने बोरडेक्स को 3-2 से हराया

By भाषा | Updated: November 7, 2021 10:54 IST

Open in App

पेरिस, सात नवंबर (एपी) स्टार खिलाड़ी नेमार के दो गोल की बदौलत शीर्ष पर चल रहे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने फ्रांस फुटबॉल लीग में बोरडोक्स पर 3-2 की जीत दर्ज की।

नेमार (26वें और 43वें मिनट) के दो गोल के अलावा काइलियान एमबापे (63वें मिनट) ने भी एक गोल किया जिससे पीएसजी ने 63वें मिनट के बाद 3-0 की बढ़त बना ली थी।

बोरडोक्स की टीम ने एलबर्थ एलिस (78वें मिनट) और एमबाये नियांग (90 प्लस दो मिनट) के गोलों की मदद से वापसी की कोशिश की लेकिन हार से नहीं बच सकी।

घुटने और पैर की मांसपेशियों में मामूली चोटों के कारण स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेस्सी इस मुकाबले में नहीं खेले।

इस जीत से पीएसजी ने दूसरे स्थान पर चल रहे लेन्स पर 10 अंक की बढ़त बना ली है जबकि तीसरे स्थान पर चल रहे नीस से 11 अंक आगे है।

गत चैंपियन लिली की टीम घरेलू मुकाबले में सातवें स्थान पर चल रहे एंजर्स के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलकर 12वें स्थान पर चल रही है।

लिली को 27वें मिनट में तियागो जालो ने बढ़त दिलाई लेकिन एंजर्स को एजेदिन ओनाही ने 83वें मिनट में बराबरी दिला दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!